Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच हमेशा से रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए जाने जाते हैं। तभी तो इन दोनों टीमों की इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता में कई बल्लेबाजों ने बड़े रिकॉर्ड भी बनाए है और काफी यादगार प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा कुछ बल्लेबाजों ने एक ही सीरीज में इतने रन बनाए हैं कि उनका नाम आज भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। आइए दोनों टीमों के बीच खेली गई एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. रोहित शर्मा :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। लेकिन इस समय वह टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। साल 2019 में खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

तब उन्होंने उस सीरीज के 3 मैचों की 4 पारियों में खेलते हुए 132.25 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 529 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे। वहीं इस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन का रहा था। इसके अलावा वह दोनों टीमों के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं।

2. जैक्स कैलिस :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी जैक्स कैलिस का नाम आता है। साल 2010/11 की टेस्ट सीरीज में उन्होंने काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी। वहीं उस समय भारतीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका गई थी।

Jacques Kallis
Jacques Kallis

तब इस सीरीज की 5 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कैलिस के बल्ले से 498 रन आए थे। वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 166 की रही थी। इस दौरान वह 2 पारियों में नाबाद भी लौटे थे। जबकि इस पूरी सीरीज में उनके बल्ले से 3 शतक भी आए थे। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 201 रन का रहा था।

3. हाशिम अमला :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हाशिम अमला का नाम आता है। साल 2009/10 की टेस्ट सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले थे। इस मैचों की 3 पारियों में तब वह 2 बार नाबाद भी रहे थे।

Hashim Amla
Hashim Amla

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 490 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 490 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक भी निकले थे। जबकि इस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 253 रन का रहा था। वहीं यह बड़ी पारी उन्होंने नागपूर टेस्ट में खेली थी।

4. मोहम्मद अजहरुद्दीन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम आता है। उन्होंने साल 996/97 की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। क्यूंकि उस समय साउथ अफ्रीका की टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आई थी।

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

तब इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 3 मैचों की 6 पारियों में खेलते हुए 77.60 की बल्लेबाजी औसत से 388 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। वहीं तब उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 163 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version