Wednesday, February 11

Applications invited for key positions at BCCI Centre of Excellence: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बैंगलोर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के लिए तीन फुल-टाइम पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां कोचिंग, शिक्षा और स्पोर्ट्स साइंस जैसे अहम क्षेत्रों में भारत की क्रिकेट सिस्टम को और बेहतर बनाने के मकसद से की जाएंगी।

इस भर्ती के तहत बीसीसीआई ने रेज़िडेंट फैकल्टी – बैटिंग, रेज़िडेंट फैकल्टी – बॉलिंग, और स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन हेड जैसे प्रमुख पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये सभी पद फुल-टाइम हैं और इन्हें बैंगलोर स्थित COE में ही तैनात किया जाएगा। नीचे हम आपको इन तीनों पदों कि योग्यता और आवेदन करने की लिंक के साथ पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

रेज़िडेंट फैकल्टी – बैटिंग

इस पद पर नियुक्त व्यक्ति BCCI के नेशनल कोचिंग एजुकेशन प्रोग्राम्स को स्तर 0 से लेकर स्तर 3 तक ऑपरेट करेगा। इसकी जिम्मेदारियों में कोर्स कंटेंट विकसित करना, कोचिंग मूल्यांकन, डिजिटल प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट, जोनल कोचिंग से समन्वय और युवा कोचों का मार्गदर्शन शामिल होगा।

आवश्यक योग्यता:

  • अभ्यर्थी पूर्व अंतरराष्ट्रीय या फर्स्ट क्लास क्रिकेटर होना चाहिए।
  • बीसीसीआई का लेवल-2 या लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेट होना प्राथमिकता दी जाएगी।
  • राज्य या एलीट यूथ स्तर पर कम से कम 5 सालों का कोचिंग अनुभव आवश्यक है।
  • परफॉर्मेंस एनालिसिस टूल्स और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ होनी चाहिए।

[पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें]

[यहां से आवेदन करें]

रेज़िडेंट फैकल्टी – बॉलिंग

इस पद की जिम्मेदारियां बैटिंग फैकल्टी कि तरह ही होंगी, लेकिन यह विशेष रूप से बॉलिंग कि कोचिंग पर केंद्रित रहेगा। इसमें उम्मीदवार को सर्टिफिकेशन कोर्स संचालित करने, पाठ्यक्रम विकास, मूल्यांकन और बॉलिंग कोचों के मेंटरिंग प्रोग्राम्स में भाग लेना होगा।

आवश्यक योग्यता:

  • पूर्व फर्स्ट क्लास या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होना चाहिए।
  • बीसीसीआई का लेवल-2 या लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेट (वांछनीय)।
  • एलीट टीमों के साथ कम से कम 5 सालों का कोचिंग अनुभव।
  • एलएमएस टूल्स, कोच डेवलपमेंट सिस्टम और परफॉरमेंस एनालिसिस सॉफ़्टवेयर की जानकारी जरूरी है।

[पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें]

[यहां से आवेदन करें]

स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन – हेड

यह पद COE के मल्टीडिसिप्लिनरी प्रदर्शन और चिकित्सा विभाग का नेतृत्व करेगा। इस पद का उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी, प्रदर्शन योजना और एथलीट डेवलपमेंट को एक रणनीतिक दिशा देना है। इस भूमिका में अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी करना और नवाचार को बढ़ावा देना भी शामिल होगा।

आवश्यक योग्यता:

  • स्पोर्ट्स साइंस या संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री (डॉक्टरेट को प्राथमिकता)।
  • मल्टीडिसिप्लिनरी टीमों का मैनेज करने वाले लीडरशिप पद पर कम से कम 5 सालों का अनुभव।
  • हाई परफॉरमेंस स्पोर्ट्स में काम करने का अनुभव।
  • एथलीट डेवलपमेंट, क्लीनिकल गवर्नेंस और रणनीतिक योजना में विशेषज्ञता होनी चाहिए।

[पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें]

[यहां से आवेदन करें]

आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अगस्त, 2025, शाम 5:00 बजे तक

नियुक्ति की जगह: सभी पद बैंगलोर स्थित BCCI Centre of Excellence में होंगे

आयु सीमा: आवेदन करते समय उम्मीदवार की उम्र 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा

यह नियुक्तियां भारतीय क्रिकेट की भविष्य की नींव मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी। यदि आप ऊपर बताए गए पदों के लिए योग्यता रखते हैं और भारतीय क्रिकेट सिस्टम को बेहतर बनाने में योगदान देना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version