Sunday, February 15

बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और वो अपने खिलाड़ियों का ध्यान भी उसी प्रकार से रखता है। पिछले कुछ सालों में इस खेल में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए अपना पिटारा खोला है। जिससे न सिर्फ मेंस क्रिकेट को फायदा हुआ, बल्कि वीमेंस क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट में खेल रहे प्लेयर्स को भी फायदा मिला है।

बीसीसीआई ने एक बार फिर से वीमेंस क्रिकेट के लिए अच्छा फैसला लिया है और उनकी सैलरी में इजाफा देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि अब उनकी सैलरी में कितनी वृद्धि हुई है।

वीमेंस क्रिकेटरों की सैलरी में हुआ 2.5 गुना का इजाफा

BCCI Hiked Match Fee For Domestic Womens Cricketer
BCCI Hiked Match Fee For Domestic Womens Cricketer

बीसीसीआई ने वीमेंस क्रिकेट की सैलरी बढ़ा दी है। उन्होंने उनकी सैलरी में 2.5 गुना की वृद्धि की है। बोर्ड ऑफ क्रिकेट फॉर कंट्रोल ऑफ इंडिया ने हाल ही में एपेक्स काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया था। उनका यह फैसला महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खेल को खेलने के प्रति आगे आ सकें।

Also Read: Boxing Day Test के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों की सालों बाद वापसी, कप्तान और दिग्गज स्पिनर हुए बाहर

20000 से 50000 पहुँच गई सैलरी

बीसीसीआई के इस नए प्रस्ताव के तहत प्लेइंग इलेवन में खेल रही महिला क्रिकेटरों की पर-डे मैच फीस 20,000 से बढ़ाकर 50,000 कर दी गई है। इसके अलावा स्क्वाड में रहने वाली खिलाड़ियों को 25,000 रुपये मिलेंगे। जबकि रिजर्व में रहने वाले प्लेयर्स को प्रति दिन के 12,500 रुपये दिए जाएंगे। वहीं टी20 क्रिकेट के लिए भी फी स्ट्रक्चर में सुधार किया गया है। अब छोटे फॉर्मेट का एक मैच खेलने पर 25,000 रुपये मिलेंगे।

जूनियर क्रिकेटरों की सैलरी में भी देखने को मिली वृद्धि

पिछली फी स्ट्रक्चर के अनुसार, प्लेइंग इलेवन में शामिल महिला खिलाड़ियों को 20,000 रुपये और बेंच पर बैठने वाली महिला खिलाड़ियों को 10,000 रुपये का भुगतान किया जाता था।

जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भी फी स्ट्रक्चर में सुधार किया गया है। अब प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को 25,000 रुपये प्रति दिन और रिजर्व खिलाड़ियों के लिए 12,500 रुपये प्रति दिन होंगे। टी20 मैचों के लिए, प्लेइंग इलेवन में खेल रहे खिलाड़ियों को 12,500 रुपये और स्क्वाड में प्लेयर्स को 6,250 रुपये होंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version