Joe Root: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के लिए अभी तक साल 2025 काफी शानदार रहा है। क्यूंकि इस साल उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपनी टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस साल उन्होंने कुल 1598 रन बनाए हैं। इसके अलावा अभी तक भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल साल 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। लेकिन अभी भी इंग्लिश दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के पास गिल का यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। इसके लिए अब उनको ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉक्सिंग टेस्ट मैच में एक बड़ी पारी खेलनी पड़ेगी।
साल 2025 में शुभमन गिल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन :-

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल ने साल 2025 में कुल 35 मैचों की 42 पारियों में खेलते हुए 49 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 1764 रन बनाए हैं। इसके बाद जो रूट इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी तीसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने इस साल अभी तक खेली 24 मैचों की 31 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1598 रन बनाए हैं।

इसके चलते हुए अब उनको भारतीय कप्तान गिल से आगे निकलने के लिए 167 रनों की और जरूरत है। तभी तो अब रुट को अगले टेस्ट मैच में काफी शानदार प्रदर्शन करना होगा। वहीं अब अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में जो रूट 167 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वो इस साल 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
इस साल दूसरे नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के शाई होप :-
इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप अभी दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। क्यूंकि उन्होंने इस साल 42 मैच खेलते हुए कुल 1760 रन बनाए हैं। जबकि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट चौथे नंबर पर मौजूद हैं।

क्यूंकि उन्होंने इस साल 39 मैचों में कुल 1585 रन बनाए हैं। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सलमान अली आगा का नाम आता है क्यूंकि उन्होंने इस साल 56 मैचों में खेलते हुए कुल 1569 रन बनाए हैं। इस सूची में वह अभी पांचवे नंबर पर मौजूद हैं।
साल 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज :-
1. शुभमन गिल – 1764
2. शाई होप – 1760
3. जो रूट – 1598
4. ब्रायन बेनेट – 1585
5. आगा सलमान – 1569
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







