Tuesday, June 16

BCCI ने 2026/27 सीजन के लिए भारतीय टीम का घरेलू शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार वेस्टइंडीज़, श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें भारत के दौरे पर आएंगी। इस दौरान खास बात यह है कि ज़िम्बाब्वे की टीम 2002 के बाद पहली बार भारत में वनडे सीरीज़ खेलेगी। इस आर्टिकल में हम टीम इंडिया के 2026/27 के शेड्यूल के बारे में बताएंगे।

2026/27 सीजन के सभी मैचों की जानकारी यहाँ पढ़ें

इस दौरान कुल 22 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाने हैं, जो 17 अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे। यह शेड्यूल सितंबर 2026 से लेकर फरवरी 2027 तक का है। भारतीय टीम अपने घरेलू अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज़ से करेगी। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा होगा, और फिर घर पर लगातार सीरीज़ खेली जाएंगी।

ये है 2026/27 का शेड्यूल

वेस्ट इंडीज़ का भारत दौरा (सितंबर- अक्टूबर 2026)

वेस्ट इंडीज़ टीम के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20I मैच खेले जाएंगे:

  • 27 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला वनडे, त्रिवेंद्रम
  • 30 सितंबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे, गुवाहाटी
  • 3 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे, मुल्लांपुर

टी20 मुकाबले

  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला टी20, लखनऊ
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा टी20, रांची
  • 11 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टी20, इंदौर
  • 14 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, चौथा टी20, हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर: भारत बनाम वेस्टइंडीज, पांचवां टी20, बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर 2026)

श्रीलंका टीम के खिलाफ 3 वनडे और 3 T20I

  • 13 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला वनडे, नई दिल्ली
  • 16 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा वनडे, बेंगलुरु
  • 19 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा वनडे, अहमदाबाद

टी20 मुकाबले

  • 22 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, पहला टी20, राजकोट
  • 24 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20, कटक
  • 27 दिसंबर: भारत बनाम श्रीलंका, तीसरा टी20, पुणे

ज़िम्बाब्वे का ऐतिहासिक दौरा (जनवरी 2027)

  • 3 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, पहला वनडे, कोलकाता
  • 6 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, दूसरा वनडे, हैदराबाद
  • 9 जनवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे, तीसरा वनडे, मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा (जनवरी- फरवरी 2027)

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़:

  • 21-25 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट, नागपुर
  • 29 जनवरी- 2 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट, चेन्नई
  • 11-15 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट, गुवाहाटी
  • 19-23 फरवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट, रांची
  • 27 फरवरी-3 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांचवां टेस्ट, अहमदाबाद

यह शेड्यूल भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। जहां एक ओर बड़ी टीमें भारत दौरे पर आएंगी, वहीं ज़िम्बाब्वे का लंबे समय बाद लौटना इस सीजन को और भी खास बना देता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version