Wednesday, June 17

व्हाइट बॉल फॉर्मेट, खासकर टी20 क्रिकेट में फिनिशर की अहमियत बहुत ज्यादा होती है। क्योंकि इनको एक तो अपने आप को साबित करने के मौके कम मिलते हैं और दूसरा, जब भी मिलते हैं तो हमेशा दबाव इनके ऊपर ही होता है। कभी जल्दी विकेट गिर गए तो संभलकर खेलना पड़ता है और अच्छी शुरुआत मिल गई तो आकर मारना पड़ता है, जिसमें आउट होने का खतरा भी रहता है।

वहीं गेंदबाज भी नई-नई वेरिएशन और प्लान एक्सिक्यूट करते हैं, ताकि उनका काम और मुश्किल किया जा सके। इसलिए फिनिशिंग का रोल सबसे कठिन होता है। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 में किस टीम के पास सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं?

IPL 2026 में सबसे बेहतरीन फिनिशर वाली 5 टीमें

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पास सबसे बेहतरीन फिनिशर हैं। उनके पास टीम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी फिनिशिंग स्किल्स से पहले धमाल मचाया है।

आईपीएल 2026 से पहले RCB के फिनिशर्स की फॉर्म काफी जबरदस्त है और ये एक बार फिर से अपनी टीम को कई मैच जिता सकते हैं। इन सभी का आखिरी कुछ ओवरों में स्ट्राइक रेट भी बहुत ज्यादा है।

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार काफी शानदार है। उनके हर बेस कवर हैं। उनके पास मजबूत टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर तो है ही, इसके साथ ही उनके पास दमदार फिनिशर्स हैं, जो किसी भी स्थिति से मैच का रुख पलट सकते हैं।

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर जैसे खिलाड़ी हैं, जो कि फिनिशिंग का रोल निभाएंगे। इसलिए ये सभी दूसरी टीमों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

आंद्रे रसेल ने साल 2026 के आईपीएल से पहले संन्यास ले लिया, लेकिन उसके बाद भी उनके पास एक से बढ़कर एक फिनिशर हैं, जो कि अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं। रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह और रोवमन पॉवेल कुछ ही गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं।

इन तीनों के पास इंटरनेशनल क्रिकेट का भी तजुर्बा है और साथ में आईपीएल में ये काफी समय से अच्छा कर रहे हैं, जो कि इन्हें और भी ज्यादा खतरनाक बनाता है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version