इस साल क्रिकेट के सबसे छोटो फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट का विश्वकप 2024 का आयोजन होने वाला है। अभी से इसके की सबसे क्वालीफाई टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। ये ही कारण है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी अन्य टीमें अपना सारा ध्यान टी-20 पर लगा रही हैं। टी-20 विश्वकप से पहले कई देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का भी आयोजन होने वाला है। इसी कड़ी में भारतीय टीम भी जनवरी 2024 की 11 तारीख से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। टी-20 विश्वकप से पहले ये सीरीज दोनों के लिए काफी अहम और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
तिलक ने ठोकी ताल
इसी बीच एक भारतीय बल्लेबाज जो अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं उन्होंने विश्वकप से पहले ताबड़तोड़ शतक लगाकर खुद की दावेदारी भी पेश कर दी है। दरअसल, हम भारतीय टीम में डेब्यू कर चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बात कर रहे हैं। दरअसल, जो भी खिलाड़ी इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर नहीं गए हुए हैं वो भारत में अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी के मैच खेल रहे हैं। इसी बीच हैदराबाद के बल्लेबाज तिलक वर्मा शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 112 गेंदों में कुल 100 रन बनाए। अब ऐसे में आपको ये लग रहा होगा कि ये तो काफी धीमी गति के साथ रन बनाए। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रणजी ट्रॉफी लिमिटेड ओवर्स का मैच नहीं होता है, बल्कि यहां पर टेस्ट फॉर्मेट में क्रिकेट खेला जाता है। ऐसे में शतक लगाना आसान काम नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ गहलौत राहुल सिंह तो तिलक से दो कदम आगे बढ़ गए। उन्होंने पारी के पहले ही दिन दोहरा शतक लगा दिया। राहुल ने 157 गेंदों पर कुल 214 रनों की पारी खेली।
गौरतलब है कि तिलक वर्मा अब तक भारतीय टीम के लिए चार वनडे और पंद्रह इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल 52 रन हैं तो दूसरी तरफ 310 रन टी-20 में भी बना चुके हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने आईपीएल में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। तिलक अब तक आईपीएल में 25 मुकाबलों में 740 रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे ये दो खिलाड़ी
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







