Sports Digest Hindi द्वारा चुनी गई साल 2025 की बेस्ट ODI XI उन खिलाड़ियों से बनी है, जो वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन की असली कसौटी पर खरे उतरे।

साल 2025 वनडे क्रिकेट के लिए बेहद यादगार रहा, जहां पाकिस्तान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर कई द्विपक्षीय सीरीज तक रन बनते नजर आए, नई गेंद से विकेट गिरते दिखे और बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने नियंत्रण बनाया। टी20 क्रिकेट के दौर में भी वनडे फॉर्मेट ने यह साबित किया कि धैर्य, तकनीक और मैच की समझ आज भी सफलता की असली कुंजी है।

इसी प्रदर्शन और निरंतरता को ध्यान में रखते हुए Sports Digest Hindi ने उन 11 खिलाड़ियों को चुना है जिन्होंने पूरे साल अपनी टीमों के लिए प्रभाव डाला। यह चयन सिर्फ नामों पर नहीं बल्कि आँकड़े, प्रभाव और योगदान पर आधारित है। अब नजर डालते हैं साल 2025 की बेस्ट ODI XI पर।

ये है Sports Digest Hindi द्वारा चुनी गई साल 2025 की बेस्ट ODI XI

1. जॉर्ज मुंसी (स्कॉटलैंड) – 735 रन, औसत 73.50, स्ट्राइक रेट 107.45

जॉर्ज मुंसी ने 2025 में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने उन्हें सिर्फ एसोसिएट क्रिकेट का नहीं बल्कि पूरे वनडे सर्किट का महत्वपूर्ण ओपनर बना दिया। उन्होंने 735 रन बनाए और लगभग 74 की औसत के साथ साल खत्म किया, जो स्थिरता और निरंतरता दोनों की गवाही देता है।

107.45 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने शुरुआत से ही विपक्ष पर दबाव बनाया और फुल मेंबर देशों के खिलाफ भी लंबे शॉट्स और सटीक शॉट चयन दिखाया। उनकी पारियां यह साबित करती हैं कि स्कॉटलैंड जैसी टीम अब मैचों में सिर्फ हिस्सा नहीं लेती, बल्कि परिणाम बदलने की क्षमता रखती है।

2. रोहित शर्मा (भारत) – 650 रन, औसत 50.00, स्ट्राइक रेट 100.46

टी20 और टेस्ट से अलग हटने के बाद साल 2025 में रोहित शर्मा का पूरा ध्यान वनडे क्रिकेट पर रहा और यही वजह है कि 650 रन बनाते हुए उन्होंने भारत को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई। 50 की औसत और 100 से ऊपर स्ट्राइक रेट ने दिखाया कि वह बिना जोखिम बढ़ाए रन गति बनाए रखना जानते हैं।

बतौर कप्तान और बल्लेबाज चैंपियंस ट्रॉफी में उनके योगदान ने भारत को स्थिरता दी और बड़े मौकों पर संयमित बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया।

3. विराट कोहली (भारत) – 651 रन, औसत 65.10, स्ट्राइक रेट 96.15

विराट कोहली ने 2025 की शुरुआत पर सवालों को और साल के अंत में 651 रन बनाकर खुद को जवाब दिया। 65 से अधिक की औसत यह दिखाती है कि उन्होंने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि सही समय पर पारी भी संभाली। 96.15 के स्ट्राइक रेट के साथ उनकी पारी हमेशा नियंत्रण से शुरू होती और जरूरत पड़ने पर तेज होती चली जाती।

चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी कई इनिंग्स भारत के लिए मैच बदलने वाली साबित हुईं और इस XI में नंबर तीन पर उनकी मौजूदगी बिल्कुल स्वाभाविक है।

4. शाई होप (वेस्टइंडीज, विकेटकीपर) – 613 रन, औसत 55.72, स्ट्राइक रेट 103.02

शाई होप ने 613 रन बनाकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को संतुलन दिया और 55 से अधिक औसत यह दर्शाती है कि उन्होंने दबाव में विकेट बचाकर रन जोड़े। उनका 103 का स्ट्राइक रेट बताता है कि अब वह सिर्फ एंकर नहीं, बल्कि मॉडर्न वनडे बल्लेबाज बन चुके हैं जो स्थिति के अनुसार गियर बदल सकते हैं।

विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और बल्लेबाजी में स्थिरता उन्हें इस XI में एकमात्र विकेटकीपर की मजबूत दावेदारी देती है।

5. सलमान आगा (पाकिस्तान) – 647 रन, औसत 53.91, स्ट्राइक रेट 94.31

सलमान आगा ने 647 रन बनाकर पाकिस्तान केमिडिल ऑर्डर में लगातार मजबूती दी और 53.91 की औसत यह दिखाती है कि उन्होंने पारी को संजोते हुए आगे बढ़ाया। वह 94.31 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए स्पिन के खिलाफ बेहतरीन रहे और स्ट्राइक रोटेशन ने उनकी तकनीक को मजबूत आधार दिया। उन्होंने पाकिस्तान की अस्थिर बल्लेबाजी में खाली जगह भरी और टीम की जीत में बार-बार योगदान दिया।

6. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड) – 353 रन, औसत 70.60, स्ट्राइक रेट 115.35

ग्लेन फिलिप्स ने भले ही 353 रन बनाए हों लेकिन उनकी 70 की औसत और 115 के स्ट्राइक रेट ने हर बार निचले क्रम में मैच का रुख बदलने का काम किया। अंतिम ओवरों में उनका बल्लेबाजी करने का आत्मविश्वास न्यूजीलैंड के लिए मैच निर्णायक साबित हुआ। बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता और फील्डिंग में योगदान उन्हें टीम का कम्प्लीट पैकेज बनाते हैं।

7. अजमतुल्लाह ओमरजई (अफगानिस्तान) – 189 रन, औसत 31.00, स्ट्राइक रेट 98.41 & 14 विकेट, औसत 16.21, स्ट्राइक रेट 18.3

ओमरजई ने 14 विकेट लेकर अफगानिस्तान की गेंदबाजी में धार दी और 16.21 की औसत यह दिखाती है कि वे सिर्फ रन रोकते नहीं बल्कि निरंतर विकेट लेते हैं। गेंदबाजी में उनका 18.3 का स्ट्राइक रेट इस टीम में उन्हें एक प्रमुख हथियार बनाता है। 189 रन और लगभग 100 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने निचले क्रम में टीम को महत्वपूर्ण रन दिए और इस XI में एक सच्चे ऑलराउंडर के रूप में फिट बैठते हैं।

8. मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड, कप्तान) 25 विकेट, औसत 26.84 & 162 रन, औसत 32.40, स्ट्राइक रेट 135.00

सैंटनर ने 25 विकेट लेकर गेंदबाजी में नियंत्रण और बीच के ओवरों में निरंतरता दिखाई। 26.84 की औसत यह साबित करती है कि वह हर स्पेल में असर डालते हैं। इसके अलावा निचले क्रम में 162 रन और 135 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने टीम को फिनिशिंग स्पर्श दिया। न्यूजीलैंड को आईसीसी रैंकिंग में ऊपर ले जाने की कप्तानी क्षमता के कारण वह इस XI के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं।

9. जेडन सील्स (वेस्टइंडीज) – 27 विकेट, औसत 18.14, स्ट्राइक रेट 18.9

जेडन सील्स ने 27 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की गेंदबाजी में गति की धार डाली और 18.14 की औसत यह दिखाती है कि वह मौके पर विकेट निकालते हैं। उनका 18.9 का स्ट्राइक रेट बताता है कि वे नियमित अंतराल पर विकेट लेकर पारी का प्रवाह रोकते हैं और शुरुआती ओवरों के साथ डेथ में भी प्रभावी रहते हैं।

10. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) – 31 विकेट, औसत 18.58, स्ट्राइक रेट 21.50

मैट हेनरी ने 31 विकेट लेकर यह दिखाया कि नई गेंद हो या बीच के ओवर, वे हमेशा खतरा बने रहते हैं। 18.58 की औसत और 21.50 का स्ट्राइक रेट उन्हें इस XI में सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाजों में शामिल करता है। उनका लाइन लेंथ और स्विंग निकालने का कौशल न्यूजीलैंड की कई जीतों का आधार बना।

11. आदिल राशिद (इंग्लैंड) – 30 विकेट, औसत 23.63, स्ट्राइक रेट 24.10

आदिल राशिद ने 30 विकेट लेकर स्पिन की अहमियत याद दिलाई और 23.63 की औसत उनके निरंतर विकेट लेने की काबिलियत दिखाती है। 24.10 के स्ट्राइक रेट से यह साफ है कि वे पार्टनरशिप तोड़ने वाले गेंदबाज हैं और बीच के ओवरों में विपक्ष पर दबाव लगातार बनाए रखते हैं।

Sports Digest Hindi की यह बेस्ट ODI XI यह साबित करती है कि 2025 में प्रदर्शन सिर्फ रन और विकेट का नहीं बल्कि औसत, स्ट्राइक रेट, मैच सिचुएशन और प्रभाव का खेल रहा। बल्लेबाजों ने स्थिरता दिखाई, गेंदबाजों ने विकेट निकाले और ऑलराउंडरों ने मैच का संतुलन बदला। यही वजह है कि यह XI वनडे क्रिकेट के भविष्य की दिशा भी दिखाती है और वर्तमान की मजबूती भी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version