Sunday, February 15

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कई समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। इसके पीछे का कारण उनकी चोट है। ये ही कारण था कि बुमराह एशिया कप 2022, आईपीएल 2023 और डब्ल्यूटीसी जैसे अहम कप में भारतीय टीम के लिए अपना योगदान नहीं दे पाए थे। लेकिन अब खबर आ रही है ये कि स्टार गेंदबाज जल्द ही टीम इंडिया में वापसी करने वाला है। बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह आयरलैंड सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं।

भारतीय टीम व इसके फैंस कि लिए जसप्रीत बुमराह की वापसी एक शानदार खबर है। बता दें, कि पिछले कई समय से बुमराह भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अहम गेंदबाज साबित हुए हैं। बुमराह अपने एक ही ओवर में मैच बदलने का माद्दा रखते हैं। बुमहार के नाम अभी टेस्ट क्रिकेट में 128, वनडे में 121 और टी-20 में 60 विकेट हैं।

Jasprit Bumrah
Photo Source: Twitter

स्पोर्ट्स साइ़ट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह इस साल के अगस्त में होने वाली आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। बता दें, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 से 13 अगस्त के बीच खेले जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है। इसके बाद ही भारतीय टीम को 18 से 23 अगस्त तक आयरलैंड के दौरे पर रहना है। दरअसल, भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह को इस साल के अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एशिया कप के लिए तैयार करना चाहती है। ये ही कारण है कि वनडे मैच से पहले टीम मैनेजमेंट उन्हें टी-20 फॉर्मेट में अजमाने की कोशिश कर रहा है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version