AFG vs ENG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। उन्होंने चोटिल ब्रायडन कार्स की जगह जैमी ओवरटन को मौका दिया है। जबकि अफगानिस्तान की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है।
अफगानिस्तान को करना होगा शानदार प्रदर्शन :-
अब जहां तक अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम का सवाल है तो उसकी अपनी परेशानियां हैं। क्यूंकि पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके गेंदबाजों ने काफी निराश किया था। इसके बाद उनके बल्लेबाज भी नहीं चल पाए थे। जिसके चलते हुए अफगानिस्तान की टीम इस मैच को 107 रन से हार गई थी।

इसके अलावा इस अफगानिस्तान की टीम में लगभग वही खिलाड़ी शामिल हैं। जिन्होंने पिछले साल उसे टी20 के सेमीफाइनल में पहुंचाया था। अफगानिस्तान की टीम को अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बनाए रखना है तो इस मैच में उसके सभी खिलाड़ियों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
अभी तक इंग्लैंड के गेंदबाजों ने किया है निराश :-
पहले इंग्लैंड की टीम का सीमित ओवरों की क्रिकेट में दबदबा होता था। लेकिन अब यह सब बीते दिनों की बात हो चुकी है। वहीं पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर उनके बल्लेबाज चले तो तब उनके गेंदबाजों ने काफी निराश किया था।

क्यूंकि तब उनके गेंदबाज 350 से अधिक के स्कोर का बचाव भी नहीं कर पाए थे। अब यदि इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान टीम के खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उनको बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला :-

ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी उनको हार का सामना करना पड़ा था। अब यदि इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी उम्मीदें बरकरार रखनी है तो उनको अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी। इससे पहले इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम को अपने पहले मैच में पराजय का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब इन दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला हो गया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड – वनडे
मैच- 3
इंग्लैंड ने जीते- 2
अफगानिस्तान ने जीते- 1
जानिए अफगानिस्तान और इंग्लैंड की प्लेइंग-11 :-
इंग्लैंड की प्लेइंग 11 :- फिल सॉल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (डब्ल्यू), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (सी), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11 :- रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








