Friday, March 20

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: अपने इंटरव्यू में एक भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि उनके मोबाइल में सबसे ज्यादा हनुमान चालीसा बजता है। इस समय भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच वह बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराने के बाद मेगा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इसके अलावा टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में उनका आखिरी मैच न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को खेला जाने वाला है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी पहले ही इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। तभी तो इन दोनों का यह मैच नंबर वन और नंबर दो पर जगह बनाने के लिए होने वाला है। लेकिन इस दौरान अब टीम इंडिया के एक दिग्गज खिलाड़ी का इंटरव्यू सामने आया है। इसमें वह हनुमान की भक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया है।

हनुमान की भक्ति के रंग में रंगा दिग्गज क्रिकेटर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अभी हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स को एक इंटरव्यू दिया है। उनके इस इंटरव्यू में हार्दिक से पूछा गया कि आपके फोन में सबसे ज्यादा कौन सा गाना बजता है। तब इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “हनुमान चालीसा।”

Hardik Pandya
Hardik Pandya

अब हार्दिक के इस जवाब से यह स्पष्ट होता है कि वो इन दिनों हनुमान की भक्ति में लीन हैं। क्यूंकि भगवान हनुमान को बुद्धि और शक्ति का देवता माना जाता है। तभी तो इन दिनों हार्दििक के प्रदर्शन में भी इन दोनों ही चीजों का समावेश दिखाई दे रहा है।

तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे है हार्दिक :-

वह एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और अपनी बल्लेबाजी के साथ- साथ गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाने की ताकत भी रखते हैं। इसके अलावा वह कई बार टीम को जीत भी दिला चुके हैं। इस समय चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक एक तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

हार्दिक अपनी इस भूमिका को सही तरीके से निभा भी रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी इंजरी के बाद टीम में वापसी जरूर कर ली है। लेकिन इस समय भी उनके साथ फिटनेस की समस्या बनी हुई है। वहीं इस टूर्नामेंट में उनको विकेट जरूर मिल रहे हैं। तभी तो अब ऐसे में हार्दिक एक तेज गेंदबाज की भूमिका निभा रहे हैं।

टूर्नामेंट के पहले 2 मैच में हार्दिक का प्रदर्शन :-

Team India (Champions Trophy 2025)
Team India (Champions Trophy 2025)

हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए मैच में बैटिंग का ज्यादा मौका नहीं मिला है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ उनको बैटिंग नहीं मिली थी। लेकिन तब उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 20 रन ही दिए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने 8 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मैच में उन्होंने केवल 8 ही रन बनाए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version