इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने गुरुवार को ICC Champions Trophy 2025 Official Event Song ‘जीतो बाजी खेल के’ रिलीज कर दिया है  पाकिस्तान के फेमस सिंगर Atif Aslam ने इसमें अपनी आवाज दी है।

आईसीसी ने गुरूवार दोपहर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पूरी वीडियो शेयर की। उन्होंने इसमें जानकारी दी कि, आतिफ अस्लम इस वीडियो के लीड सिंगर और अब्दुल्लाह सिद्दीकी इसके प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा, इस गाने को अदनान धुल और अस्फंदयार असद ने मिलकर लिखा है।

Atif Aslam Sings ICC Champions Trophy 2025 Official Event Song
Atif Aslam Sings ICC Champions Trophy 2025 Official Event Song/Getty Images

भारत और पाकिस्तान के फैंस आईसीसी की इस बात के लिए प्रशंसा भी कर रहे हैं कि उन्होंने आतिफ अस्लम को इसके लिए चुना है।  भारत और पाकिस्तान में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में आतिफ के चाहने वाले हैं। वह बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं और दुनियाभर में लाइव शोज भी करते हैं।

जैसे-जैसे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं, इसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और आईसीसी और भी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। बता दें कि, आठ टीमों के साथ होने वाले इस मेगा इवेंट से पहले क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बनाए रखने के लिए पीसीबी और आईसीसी साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो करीब 30 सालों बाद पाकिस्तान में यह पहला आईसीसी आयोजन होने जा रहा है।

कुछ दिन पहले ही आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का एक टीज़र वीडियो भी जारी किया था, जिसमें भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नजर आए थे. उस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था और फैंस के बीच अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते हुए देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी।

19 फरवरी से शुरू होगी चैंपियंस ट्रॉफी

Atif Aslam - ICC Champions Trophy
ICC Champions Trophy 2025/Getty Images

आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी का नौवां संस्करण 19 फरवरी से शुरू होने वाला है। पाकिस्तान की मेजबानी में इस टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले दुबई में भी खेले जाएंगे। भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते आईसीसी को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। इसके अलावा, भारतीय टीम को अपना पहला मुकाबला मेजबान टीम के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजरें 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार का बदला लेने पर होंगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version