Sunday, February 15

IND vs ENG: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जो इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में जगह नहीं बना पाए थे, उन्होंने नागपुर स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में तीन विकेट लेने के बाद हर्षित राणा को बधाई दी।  

हर्षित राणा ने किया था डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन 

IND vs ENG: Mohammad Siraj's three-word reaction regarding Harshit Rana goes viral
IND vs ENG: Mohammad Siraj’s three-word reaction regarding Harshit Rana goes viral/Getty Images

नागपुर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में नवंबर 2023 के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले मोहम्मद शामी और अपना पहला मैच खेल रहे हर्षित राणा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मुकाबले में हर्षित को 3 और शामी को 1 विकेट मिला था।

मोहम्मद सिराज ने हर्षित राणा को दी बधाई 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मोहम्मद शमी के हाथों डेब्यू कैप प्राप्त करने पर हर्षित राणा (Harshit Rana) को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बधाई दी। बता दें कि, सिराज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया का हिस्सा थे। 

 

हर्षित ने भावुक बयान देते हुए अपने पोस्ट में लिखा

पहली बार एकदिवसीय मैच में भारतीय जर्सी पहनकर मैं बहुत भावुक हो गया हूं और जीत में अपना योगदान दिया है। इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती।”   

IND vs ENG: हर्षित के डेब्यू मैच के प्रदर्शन पर एक नजर 

IND vs ENG: Mohammad Siraj's three-word reaction regarding Harshit Rana goes viral
IND vs ENG – Harshit Rana/Getty Images

हर्षित ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए और फिर एक मेडन फेंका। तीसरा ओवर युवा तेज गेंदबाज के लिए बहुत ही खतरनाक रहा, क्योंकि फिल साल्ट ने उन्हें पूरे मैदान में मारा। उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके दिए और उस समय 3 ओवर में उनके आंकड़े 37 रन थे। हालांकि, उन्होंने बेन डकेट और हैरी ब्रुक को आउट करके खेल की गति को बदल दिया। दो विकेट लेने के बाद, हर्षित ने लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया और अपने 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट लिए।

IND vs ENG: भारत ने जीत था पहला वनडे मैच 

IND vs ENG: Mohammad Siraj's three-word reaction regarding Harshit Rana goes viral
IND vs ENG: India Won the 1st ODI/Getty Images

हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा के छह विकेटों की मदद से भारत ने मेहमान टीम को 248 रनों पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पहले छह ओवर में ही आउट हो गए। हालांकि, शुभमन गिल ने 96 गेंदों पर 87 रन बनाकर पारी को संभाला और भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version