Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: आगामी 26 फरवरी को इंग्लैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है। अब इस काफी अहम मैच से पहले इंग्लैंड की टीम के लिए काफी बुरी खबर सामने आ रही है। क्यूंकि अब इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स इस बचे हुए पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में खेलते समय वह चोटिल हो गए थे।

रेहान अहमद को मिला मेगा इवेंट में मौका :-

क्रिकइंफो की खबर के अनुसार इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स अपने बाएं पैर की चोट के कारण बीते सोमवार को इंग्लैंड के ट्रेनिंग सत्र में शामिल नहीं हो पाए थे। इससे पहले भी अपनी इसी चोट के चलते हुए ही वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पाए थे।

Brydon Carse
Brydon Carse

अब उनकी जगह पर इंग्लैंड की टीम में रेहान अहमद को शामिल किया गया है। हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि इंग्लैंड की टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में 1 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना है। इसके लिए इस टीम को काफी तैयार रहने की जरुरत होगी।

अपने पहले मैच को हारी थी इंग्लैंड की टीम :-

Brydon Carse
Brydon Carse

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने पहले मैच में खेलते हुए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों के बीच यह मैच लाहौर में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने शानदार शतक लगाया था। इसके चलते हुए इंग्लिश टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 351 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

Brydon Carse
Brydon Carse

इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी अपने विस्फोटक बल्लेबाज जोस इंग्लिस के शतक की बदौलत अपने 5 विकेट के नुकसान पर ही इस लक्ष्य को आसानी के साथ हासिल कर लिया। वहीं इस मैच में कार्स ने 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए 9.90 की इकॉनमी रेट से 69 रन दिए थे। इस मैच में उनको केवल 1 विकेट ही मिल पाया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version