Tuesday, March 10

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम ने एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को हरा दिया है। साल 2018 से इस फॉर्मेट में भारतीय टीम को पाकिस्तान हरा नहीं पाया है। तभी तो उनकी इस जीत का सिलसिला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए के मैच में भी जारी रहा है।

indian cricket team
indian cricket team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी पाकिस्तान की टीम केवल 241 रनों पर ही सिमट गई। इसके बाद भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 43 ओवर में ही हासिल कर लिया। वहीं इस जीत के बाद भारत ने अपनी जगह सेमीफाइनल में भी पक्की कर ली है। चलिए इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे उन 5 खिलाड़ियों के बारें में भी जान लेते हैं।

विराट कोहली :-

Virat Kohli
image source via getty images

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे हैं। इस मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार शतक भी लगाया। उनके बल्ले से 111 गेंद पर 100 रन आए। उनकी इस शतकीय पारी में हमें 7 चौके भी देखने को मिले। इस मैच में उन्होंने चौका मारकर मैच ख़त्म किया और अपना शतक भी पूरा किया।

कुलदीप यादव :-

Kuldeep Yadav
Kuldeep Yadav

भारतीय लेग स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी टीम के लिए डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी की थी। इस बीच उन्होंने लगातार दो गेंदों पर सलमान आगा और शाहीन अफरीदी को आउट करके पवेलियन का रास्ता भी दिखाया। इस मैच में उन्होंने अंतिम 10 ओवर में से 4 ओवर डालते हुए 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। तब उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 250 रनों से पार नहीं जाने दिया।

हार्दिक पंड्या :-

Hardik Pandya: 50 ओवर फॉर्मेट में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी, इस टूर्नामेंट में मचाएंगे तबाही
image source via getty images

इस अहम मुकाबले में स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या भी भारत की जीत के हीरो में से एक रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बड़ा शॉट खेलने का कोई मौका नहीं दिया। इस मैच में उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3.9 की इकोनॉमी से 31 रन ही दिए थे। वहीं इस मैच में उन्होंने बाबर आजम और सऊद शकील को आउट किया।

श्रेयस अय्यर :-

इस समय श्रेयस अय्यर वनडे फॉर्मेट में भारत के सबसे महत्वपूर्व बल्लेबाजों में से एक हैं। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में खेलते हुए एक बार फिर यह बात साबित कर दी है। इस मैच में उन्होंने चौथे नंबर पर आकर भारतीय पारी को संभाला था।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer

इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली का खूब साथ दिया। इस मैच में उन्होंने पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाजों पर अटैक किया। वहीं इस मैच में वह अपना अर्धशतक लगाकर जीत के हीरो में भी शामिल हो गए।

अक्षर पटेल :-

भारत के स्टार ऑल राउंडर अक्षर पटेल ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से पाकिस्तान को काफी परेशान किया। क्यूंकि पहले तो उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया।

axar patel
axar patel

इसके बाद फिर उन्होंने गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को आउट कर दिया। क्यूंकि तब मोहम्मद रिजवान और साउद शकील के बीच 104 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। इसके बाद यह टीम अंत तक इससे उबर नहीं पाई।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version