Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका औप न्यूजीलैंड के बीच होने वाली ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। इन देशों के बीच होने वाली ट्राई सीरीज के वेन्यू को बदल दिया गया है। इस आगामी मेगा टूर्नामेंट से पहले पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलनी है।

इन तीनों देशों के बीच यह ट्राई सीरीज आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) टूर्नामेंट की तैयारियों के लिहाज से खेली जा रही है। पहले यह 4 मैचों की ट्राई सीरीज 8 फरवरी से मुल्तान के मैदान पर खेली जाने वाली थी। लेकिन अब इसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। अब पाकिस्तान के बोर्ड ने इस ट्राई सीरीज के वेन्यू को ही बदल दिया है।
Champions Trophy 2025 कराची और लाहौर में होगी ट्राई सीरीज :-
अब पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच ट्राई सीरीज के सभी मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले है। इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज के जरिए दी। उन्होंने गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए तैयारियों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया है।

हम आपको बता देना चाहते है कि लाहौर और कराची के दोनों स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के मुकाबले होने वाले हैं। जिसके चलते हुए अभी दोनों स्टेडियम का नवीनीकरण हो रहा है। तभी तो पाकिस्तान का बोर्ड लाहौर और कराची में इंटरनेशनल मैच करवाकर यह साबित करना चाहता है कि (Champions Trophy 2025) ये स्टेडियम लगभग पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा उनकी टीम को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज मुल्तान में ही खेली जाएगी।
3 स्टेडियम का हो रहा नवीनीकरण :-
काफी लंबे समय बाद पाकिस्तान आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। अब ऐसे में वह इसमें कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इस समय आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए कराची, लाहौर और रावलपिंडी के स्टेडियम में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।

इन तीनों जगह के स्टेडियमों में मॉडर्न तरीके की फ्लड लाइट और नए स्क्रीन स्टैंड लगाए जा रहे हैं। वहीं गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के सेमीफाइनल समेत कुच 4 मुकाबले खेले जाने वाले है। इसके अलावा लाहौर के इस स्टेडियम में दर्शक क्षमता 35,000 तक बढ़ा दी गई है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


