Monday, February 2

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy 2025: साल 2025 में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) पर आखिरी फैसला आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चल आ रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। तभी तो अब यह टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) हाइब्रिड मॉडल में ही खेला जाने वाला है।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

अब इसके अनुसार भारतीय क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को (Champions Trophy 2025) हाइब्रिड मॉडल पर कुछ शर्तों के साथ खेलने के लिए मना लिया है।

Champions Trophy 2025 भारतीय टीम कहां खेलेगी अपने मैच :-

भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले ग्रुप स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल (अगर वह वहां तक पहुंचते हैं) दुबई में खेलेगी। इसके अलावा अगर भारतीय क्रिकेट टीम (Champions Trophy 2025) ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाती है तो पाकिस्तान के लाहौर में सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

वहीं इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर भविष्य में भारत कोई ICC टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) आयोजित करता है तो पाकिस्तान भी वहां खेलने नहीं जाएगा। वह अपने मुकाबले न्यूट्रल ग्राउंड पर खेलेगा।

क्रिकेट खेलने पाकिस्तानी टीम भी नहीं आएगी भारत :-

भारतीय क्रिकेट बोर्ड और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड दोनों ने सैद्धांतिक रूप से टी-20 विश्व कप 2026 के लिए सहमति व्यक्त की है कि पाकिस्तान की टीम भारत-पाक लीग मैच के लिए भारत नहीं आएगी और तब ये दोनों टीमें कोलंबो में खेलेंगी।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में भारत के मैच दुबई में होने से PCB को इसका कोई मुआवजा नहीं मिलने वाला है। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साल 2027 के बाद एक ICC महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करने का मौका भी मिलेगा। हम आपको बता देना चाहते है कि साल 2023 वनडे विश्व कप खेलने के लिए पाकिस्तान टीम भारत आई थी।

हाइब्रिड मॉडल पर पहले भी सहमत हो चुका है पाकिस्तान :-

साल 2023 में एशिया कप की मेजबानी भी पाकिस्तान के पास थी। लेकिन तब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दबाव बनाकर भारत के मैचों का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत कराया था।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

तभी तो इसके पिछले संस्करण में भारत ने एशिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे। वहीं नेपाल, बांग्लादेश, अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुछ मैच पाकिस्तान में खेले गए थे। इसके बाद पिछले संस्करण में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराते हुए खिताब जीता था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version