Tuesday, February 3

Champions Trophy IND vs PAK: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट ने 111 गेंद में नाबाद 100 रन की मैच जिताऊं पारी खेली। इस पारी के कारण ही टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। विराट के इस विराट पारी पर उनकी बहन भावना कोहली ढींगरा ने सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

virat kohli, IND vs PAK
Virat Kohli, IND vs PAK/Getty Images

भावना ने विराट कोहली की तस्वीर के साथ लिखा

जब आप बाहुदरी के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं। तब पता चलता है कि आप क्यों इस सम्मान को बरकरार रखते हैं। वहीं कारण है कि वह सम्मान हमेशा आपको मिला है। विनम्रता के साथ महानता में भी आप आगे हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दें हम सबको आपको पर बहुत गर्व है।

विराट कोहली ने लगाया 51 वां वनडे शतक

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 51वां शतक पूरा किया। पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने तब भारतीय टीम की पारी को संभाला जब कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी गिर गया था। ऐसे में उन्होंने शुभमन गिल के साथ मोर्चा संभालते हुए भारतीय टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

विराट के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड

virat kohli, IND vs PAK
virat kohli, IND vs PAK/Getty Images

सिर्फ शतक ही नहीं, विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए 14000 वनडे रन भी पूरा किया। ऐसा करने वाले विराट कोहली इस फॉर्मेट में भारत के दूसरे और दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। विराट कोहली के अलावा सिर्फ सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ने भी इस फॉर्मेट में 14 हजार रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले टीम इंडिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। यही कारण है कि विराट कोहली की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version