Friday, February 27

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: पाकिस्तानी की मेजबानी में खेली जाने वाली आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के लिए शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। इस समय भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। वहीं इस दौरे के बाद भारतीय टीम को पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

Indian cricket team
image source via getty images

लेकिन भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए अभी अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। तभी तो अब उम्मीद लगाई जा रही है कि इस टी20 सीरीज के लिए की जाने वाली टीम की घोषणा के साथ ही भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए भी अपने स्क्वाड का ऐलान देगी। चलिए जानते है उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें शायद ही आईसीसी के लिए इस बार टीम इंडिया में जगह मिल पाएगी।

Champions Trophy सूर्यकुमार :-

भारतीय क्रिकेट टीम के खतरनाक बल्लेबाज और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए इस आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में जगह बना पाना काफी मुश्किल लग रहा है। क्यूंकि इसके पीछे एक बड़ा कारण रहा है उनका वनडे फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन। वनडे फॉर्मेट में वह भारतीय टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

Suryakumar Yadav
image source via getty images

इसके अलावा श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए अपने बल्ले से आग बरसा रहे हैं। तभी तो अब उनके इस शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया में उनका चयन होना लगभग तय है। लेकिन दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान होते हुए भी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) से बाहर रह सकते हैं। इस बार अय्यर के आने के बाद मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार की जगह नहीं बन पाएगी।

संजू सैमसन :-

भारतीय टीम के लिए खेले गए पिछले कुछ मुकाबलों में संजू सैमसन ने अपने बल्ले से काफी धूम मचाई है। लेकिन अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के लिए जगह बना पाना मुश्किल है।

Sanju Samson : संजू सैमसन ने डरबन में शतक जड़ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय
image source via getty images

क्यूंकि अब भारतीय टीम के लिए मुख्य विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत पूरी तरह से तैयार है और अच्छी लय में भी हैं। इसके अलावा इस समय केएल राहुल भी अपने शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तभी तो अबकी बार राहुल बैकअप विकेटकीपर के तौर भी रहेंगे। वहीं इस तरह से संजू का चैंपियंस ट्रॉफी में कोई चांस नहीं बन रहा है।

शिवम दुबे :-

मुंबई की टीम के लिए खेलते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे पिछले कुछ समय से फिनिशर की भूमिका में दिखे हैं। तभी तो उनको भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 में भी लगातार खेलने का मौका मिला है।

Shivam Dubey
image source via getty images

लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर उनका जगह बना पाना काफी मुश्किल है। वहीं भारतीय चयनकर्ता उनसे पहले इस बार हार्दिक पंड्या को टीम में लेने की सोचेंगे।

रियान पराग :-

SL vs IND 3rd ODI: 3 Indian players who may not get a chance to play the last ODI - Harshit Rana, Riyan Parag, Khaleel Ahmed
Riyan Parag/ © Getty Images

अभी हाल ही में भारतीय टीम के लिए रियान पराग ने युवा स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर अपना डेब्यू किया था। लेकिन उनकी भी इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कोई जगह बनती हुई नहीं दिख रही है। इसके अलावा उनको इसी साल वनडे में टीम में डेब्यू का मौका मिला था। इसी बीच शायद ही इस आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा।

युजवेंद्र चहल :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी लिमिटेड ओवरों में टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन कर चुके है। लेकिन पिछले कुछ समय से उनको भारतीय टीम से बाहर चल रहे है।

Most Wickets in T20I Cricket
image source via getty images

वहीं इसके अलावा वह भारतीय टीम में अपनी वापसी को लेकर घरेलू क्रिकेट में भी खूब मेहनत कर रहे हैं। भारतीय टीम के पास इन सभी खिलाड़ियों के मौजूदा पूल को देखें तो इस टीम में वह फिट नहीं बैठते है। तभी तो इसी वजह से वह इस बार चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) की भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाएंगे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version