Monday, February 23

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy2025: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम को एक ग्रुप में ही रखा गया है। इस टूर्नामेंट (Champions Trophy2025) की शुरुआत 19 फरवरी से हो जाएगी। वहीं इस बार (Champions Trophy2025) भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में होने वाले मुकाबले से होगी। वहीं इसका (Champions Trophy2025) फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। इस बार (Champions Trophy2025) आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा इस बार यह प्रतियोगिता पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि 8 साल बाद इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट (Champions Trophy2025) का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy2025) में अपना पहला मैच बांग्लादेश टीम के खिलाफ 20 फरवरी को खेलना है। तभी तो चलिए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Champions Trophy2025 भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच अब तक चैंपिंयस ट्रॉफी (Champions Trophy2025) के इतिहास में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम ने 3 मुकाबले जीते है। जबकि भारतीय टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2004 में मुकाबला खेला गया था। तब इस मैच को पाकिस्तान की टीम ने 3 विकेट से जीता था।
इसके बाद फिर साल 2009 में पाकिस्तान टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को 54 रन से हराया था। फिर साल 2013 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को इस टूर्नामेंट में पहली बार हराया था।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

तब इस मुकाबले को खेलते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था। इसके बाद फिर साल 2017 के ग्रुप स्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 124 रन से हराया था। वहीं इसके बाद इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रन से हराया था।

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी हेड टू हेड :-

भारत बनाम पाकिस्तान, 2004 चैंपियंस ट्रॉफी- पाकिस्तान 3 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम पाकिस्तान, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी, पाकिस्तान 54 रन से मैच जीता

भारत बनाम पाकिस्तान, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने 8 विकेट से मैच जीता

भारत बनाम पाकिस्तान, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, भारत ने 124 रन से मैच जीता

भारत बनाम पाकिस्तान, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल, पाकिस्तान ने 180 रन से मैच जीता

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version