Tuesday, June 16

Google News Sports Digest Hindi

Gautam Gambhir: अभी हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम ने 4-1 से जीत कर अपने नाम किया था। इस घरेलु टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी आक्रामक अंदाज में क्रिकेट खेला था। जिसके चलते हुए इसका परिणाम भी भारतीय टीम के पक्ष में गया था।

Gautam Gambhir Provides Big Update On Jasprit Bumrah Workload Management Ahead Of IND vs NZ 2nd Test
image source via getty images

अभी समाप्त हुई टी20 सीरीज के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लेना है। वहीं इसके ठीक बाद भारतीय टीम को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी हिस्सा लेना है। इस बीच अब टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने संकेत दिया है कि भारतीय टीम इसी आक्रामकता के साथ वनडे मुकाबलों में भी खेलेगी।

इसी आक्रामकता के साथ वनडे मैचों में खेलेगी टीम :-

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने संकेत दिया है कि उनकी टीम क्रिकेट के हर फॉर्मेट में आक्रामक खेल जारी रखेगी। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें मैच के बाद गंभीर ने कहा है कि, “हम आगामी वनडे सीरीज में भी जितना हो सके उतना आक्रामक खेलने की कोशिश करेंगे।

Gautam Gambhir and Virat Kohli IND vs NZ 1st Test
image source via getty images

इस बीच अब मुझे (Gautam Gambhir) लगता है कि हमको सभी दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए। इसके लिए हमारी पूरी टीम को काफी जोखिम भरा क्रिकेट खेलने की जरुरत होगी।” इसके अलावा हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि भारतीय टीम को 6 फरवरी से इंग्लैंड की टीम के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। वहीं इसके बाद फिर हमारी टीम को आगामी 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है।

कोहली और रोहित करेंगे दमदार वापसी :-

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अब उम्मीद जताई है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे। वहीं इससे पहले ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज पिछली टेस्ट सीरीज में विफल रहे थे।

Gautam Gambhir
image source via getty images

इस बीच भारतीय टीम के हेड कोच गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि, “अब भारतीय क्रिकेट टीम के 2 बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में वापसी करने वाले हैं। इन दोनों का ही वनडे फॉर्मेट में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है। तभी तो अब मुझको उनसे पूरी उम्मीद है कि ये दोनों यहां आकर अच्छा खेले। वहीं इस दौरान जितना संभव हो सके हमें (Gautam Gambhir) काफी आक्रामक और सकारात्मक खेलने की जरुरत है।”

Gautam Gambhir टी-20 सीरीज में रहा था भारतीय टीम का दबदबा :-

अभी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इसमें भारतीय टीम को 4-1 से जीत मिली। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता में इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच को 7 विकेट से जीता था।

Gautam Gambhir
image source via getty images

इसके बाद फिर भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को भी जीतकर इंग्लैंड की टीम के खिलाफ अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया था। फिर इस टी20 सीरीज के तीसरे मैच को इंग्लैंड की टीम ने 26 रनों से जीत लिया था। इसके बाद फिर पुणे में खेले गए इस सीरीज के चौथे टी-20 मैच को भी भारतीय टीम ने 15 रनों के अंतर से जीत लिया। वहीं आखिरी मैच को भी भारतीय टीम ने 150 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भी अपना दबदबा रखना चाहेगी भारतीय टीम :-

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेले गए वनडे मैचों में मेजबान टीम का पलड़ा ही भारी रहा है। वहीं अभी तक भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

Ind vs Eng: टी-20 सीरीज में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए भारतीय टीम को इनमें से 58 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 44 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस दौरान दोनों के बीच 2 मैच टाई भी रहे हैं। जबकि 3 मुकाबलों का कोई भी परिणाम ही नहीं निकल सका था। वहीं अपने घरेलु मैदान पर खेलते हुए भारत ने इंग्लैंड को 34 वनडे मैचों में हराया है। जबकि इस दौरान उनको 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version