Sunday, February 1

IND vs AUS Champions Trophy 2025 Semi-final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने सभी तीनों मुकाबले जीते हैं और अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, स्टीव स्मिथ की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला जीता है, जबकि उनके दो मुकाबले बारिश के चलते रद्द हो गए थे।

IND vs AUS: हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

वनडे क्रिकेट इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 151 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 84 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 57 मुकाबलों में जीत मिली है।

चैंपियंस ट्रॉफी में हेड टू हेड:

कुल मैच: 4

भारत जीता: 2

ऑस्ट्रेलिया जीता: 1

नो रिजल्ट: 1

पिछले मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लैबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, स्पेंसर जॉनसन।

IND vs AUS: वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सक्रिय बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा – 2379 रन

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2379 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 58.02 का है।

2. विराट कोहली – 2367 रन

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2367 रन बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 53.9 का है।

3. स्टीव स्मिथ – 1310 रन

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 1310 रन बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 52.40 का है।

IND vs AUS: वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले सक्रिय गेंदबाज

1. मोहम्मद शमी – 39 विकेट

मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 मैचों में 39 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत 32.0 और स्ट्राइक रेट 31.6 का है।

2. रविंद्र जडेजा – 37 विकेट

रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 मैचों में 37 विकेट लिए हैं।

3. एडम जैम्पा – 35 विकेट

एडम जैम्पा ने भारत के खिलाफ 23 मैचों में 35 विकेट झटके हैं। उनका औसत 33.51 और स्ट्राइक रेट 35.8 का है।

IND vs AUS: खिलाड़ियों के अहम आंकड़े

भारत के प्रमुख आंकड़े

  • भारत ने 2025 में खेले गए 6 वनडे में सभी मैच जीते हैं।
  • हर्षित राणा ने डेब्यू के बाद से 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।
  • अर्शदीप सिंह ने ट्रेविस हेड को पिछले साल से अब तक दो बार आउट किया है।
  • शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ औसत 38.9 है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख आंकड़े

  • ट्रैविस हेड ने चैंपियंस ट्रॉफी के इस सीजन में पावरप्ले में 145.95 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
  • एडम जैम्पा ने दुबई में 20 विकेट लिए हैं।
  • बेन ड्वार्शुइस ने इस साल वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके हैं।

Champions Trophy 2025: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच में कौन-कौन से रिकॉर्ड टूट सकते हैं?

  • विराट कोहली को 138 रन की जरूरत है, जिससे वह कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
  • विराट कोहली अगर 41 रन बनाते हैं, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
  • रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक शतक की जरूरत है, जिससे वे सचिन तेंदुलकर के 9 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
  • एडम जैम्पा अगर 2 विकेट लेते हैं, तो वह आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन जाएंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version