Wednesday, March 4

Google News Sports Digest Hindi

IND vs PAK, Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान की क्रिकेट की टीमों के बीच जब भी मैच खेला जाता है तो वह काफी रामंचकारी और उत्साह से भरा होता है। तभी तो 23 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये दोनों ही चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने वाली हैं।

इन दोनों टीमों के बीच यह बहुप्रतीक्षित मैच 23 फरवरी 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 02:30 बजे से खेला जाने वाला है। अगर इन दोनों ही टीमों के हालिया तैयारियों पर नजर डालें, तो भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की टीम का 3-0 क्लीन स्वीप किया था।

india and pakistan team
image source via getty images

इसके बाद भारत ने इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को भी 6 विकेट से हरा दिया था। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। पाकिस्तान की टीम अपने मैच को 60 रनों से हर गई थी। इसके अलावा अब पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान ने उनकी जगह पर बल्लेबाज इमाम-उल-हक को टीम में शामिल कर लिया है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमें लगभग डेढ़ साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगी।

india and pakistan cricket team
image source via getty images

इस मुकाबले में कुछ बल्लेबाज विशेष रूप से एक-दूसरे को सीधी टक्कर देते हुए दिखाई देंगे। यहां पर हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं।

Champions Trophy 2025: भारत बनाम पाकिस्तान मैच में इन 5 बल्लेबाजों पर रहेगी सभी की नजर।

1. रोहित शर्मा :-

Rohit Sharma
image source via getty images

अभी कुछ महीनों में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फार्म की बड़ी चर्चा हुई है। लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध कटक में 119 रन बनाकर उन्होंने वापसी का संकेत दिया था। क्यूंकि वह भी जानते हैं कि ये चैंपियंस ट्रॉफी और ख़ास तौर पर पाकिस्तान के विरुद्ध मैच बहुत बड़ा इम्तिहान है और रोहित शर्मा को ओपनिंग में पुराना रंग दिखाना होगा। रोहित शर्मा ने अभी हाल में अपने वनडे करियर में 11000 रन भी पूरे किए थे। वहीं उनका पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। उन्होंने 19 मैच में 51.35 औसत और 92+ स्ट्राइक रेट से कुल 873 रन बनाए हैं।

2. विराट कोहली :-

Virat Kohli
image source via getty images

भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में शानदार रिकॉर्ड है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 16 मैचों 52.15 की औसत से 678 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। भारतीय टीम को जीत दिलाने के लिए उनका इस मैच में चलना भी काफी जरुरी है।

3. बाबर आज़म :-

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड है। वह दुनिया के सबसे अच्छे वनडे खिलाड़ियों में से एक हैं। लेकिन अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचकों का सामना करना पड़ा है।

Babar Azam
image source via getty images

इसके अलावा वह वक़्त आने पर तेज बल्लेबाजी से मैच को पलटने की ताकत रखते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हाशिम अमला की बराबरी की थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत के खिलाफ बाबर ने 52 गेंद में 46 रन की अहम पारी खेली थी।

4. मोहम्मद रिजवान :-

पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन अभी हाल ही में पाकिस्तान की टीम ने उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में वनडे सीरीज में हराया था।

Mohammad Rizwan
image source via getty images

इसके अलावा वह स्पिन गेंदबाजी काफी अच्छी खेलते हैं। जिसके चलते हुए वह बीच के ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं। वहीं अभी समाप्त हुई ट्राई नेशन सीरीज के दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन शतक जड़ा था।जिसके चलते हुए पाकिस्तान ने अपना सबसे बड़ा लक्ष्य चेज़ किया था।

5. शुभमन गिल :-

Champions Trophy 2025, IND vs BAN
IND vs BAN, Subhamn Gil/Getty Images

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल इस समय काफी जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने अभी हाल ही में बांग्लादेश की टीम के खिलाफ खेले मैच में शानदार शतक भी लगाया था। वहीं गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.0 की औसत से 84 रन बनाए हैं, जिसमें 58 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version