Thursday, March 19

Most Sixes in ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (जिसे पहले आईसीसी नॉकआउट के रूप में जाना जाता था) एक प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें दुनिया की टॉप 8 टीमें भाग लेती हैं। इसका नौवां संस्करण इस साल 18 फरवरी से शुरू होने वाला है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में उन आठ टीमों को जगह दी गई है, जो 2023 में भारत में आयोजित हुए वनडे वर्ल्ड कप की अंक तालिका में टॉप 8 में थे। इस साल के आईसीसी टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, मेजबान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।

इस टूर्नामेंट के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया है। यहाँ हम आपको चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज – Most Sixes in ICC Champions Trophy

15. विराट कोहली (भारत) – 8 छक्के

Virat Kohli
Virat Kohli – Most Sixes in ICC Champions Trophy

विराट कोहली ने 2009 से 2017 तक 13 मैचों की 12 पारियों में 88.16 की औसत से 529 रन बनाए, जिसमें 96* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 छक्के लगाए हैं।

14. रोहित शर्मा (भारत) – 8 छक्के

Rohit Sharma
Rohit Sharma – Most Sixes in ICC Champions Trophy

रोहित शर्मा ने 2013 से 2017 तक 10 मैचों की 10 पारियों में 53.44 की औसत से 481 रन बनाए, जिसमें 123* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। रोहित ने इस टूर्नामेंट में कुल 8 छक्के लगाए हैं।

13. शिखर धवन (भारत) – 8 छक्के

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan – Most Sixes in ICC Champions Trophy

शिखर धवन ने 2013 से 2017 तक 10 मैचों की 10 पारियों में 77.88 की औसत से 701 रन बनाए, जिसमें 125 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 छक्के लगाए हैं।

12. नुवान कुलसेकरा (श्रीलंका) – 8 छक्के

Nuwan Kulasekara
Nuwan Kulasekara – Most Sixes in ICC Champions Trophy

नुवान कुलसेकरा ने 2009 से 2013 तक 6 मैचों की 6 पारियों में 46.66 की औसत से 140 रन बनाए, जिसमें 58* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। कुलसेकरा ने इस टूर्नामेंट में कुल 8 छक्के लगाए हैं।

11. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 9 छक्के

Brian Lara
Brian Lara – Most Sixes in ICC Champions Trophy

ब्रायन लारा ने 1998 से 2006 तक 18 मैचों की 17 पारियों में 33.21 की औसत से 465 रन बनाए, जिसमें 111 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 9 छक्के लगाए हैं।

10. जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 9 छक्के

Jacques Kallis
Jacques Kallis – Most Sixes in ICC Champions Trophy

जैक्स कैलिस ने 1998 से 2009 तक 17 मैचों की 17 पारियों में 46.64 की औसत से 653 रन बनाए, जिसमें 113* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। कैलिस ने इस टूर्नामेंट में कुल 9 छक्के लगाए हैं।

9. डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका) – 9 छक्के

David Miller
David Miller – Most Sixes in ICC Champions Trophy

डेविड मिलर ने 2013 से 2017 तक 7 मैचों की 7 पारियों में 41.40 की औसत से 207 रन बनाए, जिसमें 75* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 9 छक्के लगाए हैं।

8. क्रेग मैकमिलन (न्यूजीलैंड) – 9 छक्के

Craig McMillan
Craig McMillan – Most Sixes in ICC Champions Trophy

क्रेग मैकमिलन ने 1998 से 2004 तक 7 मैचों की 7 पारियों में 51.00 की औसत से 255 रन बनाए, जिसमें 64* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। मैकमिलन ने इस टूर्नामेंट में कुल 9 छक्के लगाए हैं।

7. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 10 छक्के

Shahid Afridi
Shahid Afridi – Most Sixes in ICC Champions Trophy

शाहिद अफरीदी ने 1998 से 2009 तक 13 मैचों की 13 पारियों में 15.18 की औसत से 167 रन बनाए, जिसमें 55* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 10 छक्के लगाए हैं।

6. हार्दिक पांड्या (भारत) – 10 छक्के

Hardik Pandya
Hardik Pandya – Most Sixes in ICC Champions Trophy

हार्दिक पांड्या ने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैचों की 3 पारियों में 52.50 की औसत से 105 रन बनाए, जिसमें 76 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। पांड्या ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 छक्के लगाए हैं।

5. पॉल कॉलिंगवुड (इंग्लैंड) – 11 छक्के

Paul Collingwood
Paul Collingwood – Most Sixes in ICC Champions Trophy

पॉल कॉलिंगवुड ने 2004 से 2009 तक 11 मैचों की 11 पारियों में 50.37 की औसत से 403 रन बनाए, जिसमें 82 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 11 छक्के लगाए हैं।

4. शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया) – 12 छक्के

Shane Watson
Shane Watson – Most Sixes in ICC Champions Trophy

शेन वॉटसन ने 2002 से 2013 तक 17 मैचों की 15 पारियों में 41.18 की औसत से 453 रन बनाए, जिसमें 136* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। वॉटसन ने इस टूर्नामेंट में कुल 12 छक्के लगाए हैं।

3. ऑयन मॉर्गन (इंग्लैंड) – 14 छक्के

Eoin Morgan
Eoin Morgan – Most Sixes in ICC Champions Trophy

ऑयन मॉर्गन ने 2009 से 2017 तक 13 मैचों की 13 पारियों में 43.90 की औसत से 439 रन बनाए, जिसमें 87 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 14 छक्के लगाए हैं।

2. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 15 छक्के

Chris Gayle- Most Sixes in ICC Champions Trophy
Chris Gayle – Most Sixes in ICC Champions Trophy

क्रिस गेल ने 2002 से 2013 तक 17 मैचों की 17 पारियों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए, जिसमें 133* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। गेल ने इस टूर्नामेंट में कुल 15 छक्के लगाए हैं।

1. सौरव गांगुली (भारत) – 17 छक्के

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly – Most Sixes in ICC Champions Trophy

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 1998 से 2004 तक 13 मैचों की 11 पारियों में 73.88 की औसत से 665 रन बनाए, जिसमें 141* रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी शामिल रही। गांगुली ने इस टूर्नामेंट में कुल 17 छक्के लगाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version