Google News Sports Digest Hindi

Rishabh Pant: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत आगामी 19 फरवरी से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ करने वाली है। लेकिन इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अभ्यास के दौरान चोट लग गई है। इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि अपनी इस चोट के बाद उन्होंने पैर में पट्टी बांधकर अभ्यास किया।

ऋषभ पंत के बाएं घुटने में लगी चोट :-

Rishabh Pant
image source via getty images

एक खबर के अनुसार टीम के साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के शॉट से पंत के बाएं घुटने में चोट लग गई है। क्यूंकि उस समय वह नेट के पास अपना अभ्यास कर रहे थे। उनको गेंद काफी जोर से लगी थी।

जिसके बाद उनको शुरुआती दर्द और लंगड़ाहट के बाद तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस चोट के बाद उन्होंने अपने घुटने पर पट्टी बांधकर अपना अभ्यास जारी रखा। लेकिन उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बारें में हमें ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं मिला था पंत को मौका :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था। इस सीरीज के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने केएल राहुल को भारतीय टीम का पहला विकेटकीपर चुना था।

Rishabh Pant
image source via getty images

इसके बाद वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुने गए हैं। वहीं अब सभी भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि वह जल्दी से अपनी चोट से पूरी तरह से उबर जाएं और जरुरत पड़ने पर अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करें।

Rishabh Pant का वनडे करियर :-

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभी तक भारत के लिए कुल 31 वनडे मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 27 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 33.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 871 रन बनाए हैं।

Rishabh Pant
image source via getty images

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 125 रन रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला वनडे मैच साल 2018 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। जबकि उन्होंने अपने वनडे करियर का एकमात्र शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था।

अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम :-

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली हैं। इसके लिए भारतीय टीम के पास वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा के रूप में 5 स्टार स्पिन गेंदबाज मौजूद हैं।

Rishabh Pant
image source via getty images

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) और रविंद्र जडेजा।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version