Friday, March 20

Slowest Century In ICC Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो गई थी। अब इस टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच में भी खेल जा चुके हैं। इनमें भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया था। इसके बाद फिर कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस मेगा टूर्नामेंट में खेलते हुए कई टीमों के बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। इसके अलावा इस बार कई टीमों के खिलाड़ियों ने इसमें खेलते हुए कई तेज और धीमे शतक भी लगाए हैं। इस बीच आज हम उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे धीमे शतक लगाए हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में।

शहरयार नफीस :-

Shahriar Nafees
Shahriar Nafees

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शहरयार नफीस इस सूचि में पहले स्थान पर आते हैं। उन्होंने साल 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए बांग्लादेश की टीम के खिलाफ अपना शतक पूरा किया था। उनका यह शतक 143 गेंदों में आया था।

एलिस्टेयर कैम्पबेल :-

Alistair Campbell
Alistair Campbell

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कैम्पबेल इस सूचि में दूसरे नंबर पर आते है। उन्होंने साल 1998 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए कीवी टीम के खिलाफ 142 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

सईद अनवर :-

Saeed Anwar
Saeed Anwar

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी और दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 134 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

हर्षल गिब्स :-

Harshal Gibbs
Harshal Gibbs

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज हर्षल गिब्स इस सूचि में चौथे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2004 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 133 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

क्रिस गेल :-

Chris Gayle
Chris Gayle

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इस मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 126 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

शुभमन गिल :-

Shubhman Gill
Image Source: Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल सबसे धीमा शतक लगाने के मामले में छठे नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में ही खेलते हुए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।

तमीम इकबाल :-

Tamim Iqbal
Tamim Iqbal

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी और विस्फोटक बल्लेबाज तमीम इकबाल इस सूचि में फिलहाल सातवें नंबर पर आते हैं। उन्होंने साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version