Friday, March 20

आईपीएल सीज़न 2013 में चिन्नास्वामी के मैदान में 31 मार्च की तारीख को क्रिस गेल ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई, जिसकी यादें आज भी फैन्स के दिलों में मौजूद हैं। पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ खेलते हुए इस मुकाबले में गेल के बल्ले से 17 छक्के और 13 चौके लगे थे।

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक लगाया था और 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की इनिंग के दौरान गेंद मैदान से बाहर ज़्यादा रही थी। इस मैच में चौके-छक्कों की बरसात की थी गेल ने और एक रात में न जाने आईपीएल के कितने रिकॉर्ड तोड़े थे। वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज़ ने अब तक आईपीएल इतिहास के सबसे अधिक व्यक्तिगत रन का रिकॉर्ड बनाया था।

क्रिस गेल ने कब खेला था आईपीएल करियर बेस्ट मैच

23 अप्रैल 2013 का आईपीएल बैंगलोर के चिन्नास्वामी मैदान में खेला जा रहा था। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और पुणे वॉरियर्स के बीच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 263 रन बनाए थे। इस दौरान ही ग्राउंड पर प्रेमियों ने क्रिस गेल नाम का तूफ़ान आईपीएल में देखा।

आईपीएल में क्या है क्रिस गेल का सर्वाधिक रन रिकॉर्ड

आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज़ ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के ख़िलाफ़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए सिर्फ 66 गेंदों पर 265.15 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 175 रन बनाए थे। इस इनिंग में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के भी लगाए थे। यूनिवर्स बॉस की इस पारी का गवाह बना चिन्नास्वामी स्टेडियम, जो एक ऐसा वेन्यू है जहां पहले भी काफ़ी शानदार पारियां देखने को मिल चुकी हैं, लेकिन इस तरह की आतिशी बल्लेबाज़ी पहले कभी फैन्स को देखने को नहीं मिली थी।

क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड किसी भी आईपीएल खिलाड़ी के मुक़ाबले सबसे अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स आईपीएल में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर की टॉप लिस्ट में दो बार शामिल हैं और दोनों ने ही यह कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने नाम किया है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version