आईपीएल 2026 का बिगुल बजने वाला है क्योंकि बीसीसीआई की तरफ से ऑक्शन की डेट सामने आने वाली है, जो कि 15 और 16 दिसंबर में से किसी एक दिन होगी। सभी टीमें तैयारी में लग गई हैं। यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए इसमें फ्रैंचाइज़ी कितने भी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो सीजन काफी खराब गए हैं और जो टीम हर साल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जानी जाती थी, वो उसमें पहुँचने में सफल नहीं हो पाई। जिसके चलते अब वो अपने स्क्वाड में काफी बदलाव करते हुए खिलाड़ियों को रिलीज कर सकते हैं ताकि अगले साल के लिए एक अच्छी टीम बनाई जा सके।
डेवोन कॉन्वे हो सकते हैं रिलीज

चेन्नई को पांचवा खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डेवोन कॉन्वे पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वो न सिर्फ आईपीएल में, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
चेन्नई की टीम ने उनके ऊपर मेगा ऑक्शन में भरोसा जताते हुए 6.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वो उसमें खराब नहीं उतर सके। जिसका खामियाजा चेन्नई को भुगतना पड़ा था। पिछले सीजन वो 6 मुकाबलों में 26.00 की औसत और 131.09 के स्ट्राइक रेट से 159 रन बना पाए थे। पंजाब के खिलाफ मैच में तो वो गेंद को टाइम नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते पचासा मारने के बाद उन्हें रिटायर कर दिया गया था।
त्रिपाठी, शंकर और हुड्डा भी हो सकते हैं रिलीज
चेन्नई की टीम पिछले मेगा ऑक्शन में भी अपने फार्मूला पर काम कर रही थी। उन्होंने फिर से अनुभवी खिलाड़ियों को बैक किया था, लेकिन उनका यह निर्णय इस बार बैकफायर कर गया था और कोई भी खिलाड़ी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सका।
आधे सीजन के बाद चेन्नई ने युवा खिलाड़ियों को इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था, जिसके बाद ना तो उन्हें खेलने का मौका मिला था, और ना ही कोई अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। इसलिए अब टीम ट्रांजीशन में नए खिलाड़ियों को बैक करना चाहती है और एक्सपीरियंस प्लेयर को रिलीज किया जा सकता है।
चेन्नई की टीम इस ऑक्शन में राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर और दीपक हुड्डा को रिलीज कर सकती है। इन तीनों को पिछले साल अपने आप को साबित करने के लिए काफी चांस दिए गए थे, लेकिन वो उसमें कुछ नहीं कर पाए थे।
21 करोड़ की पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी सीएसके
चेन्नई की टीम दीपक हुड्डा (1.70 करोड़), राहुल त्रिपाठी (3.40 करोड़) और विजय शंकर (1.20 करोड़) को रिलीज कर सकती है। रविचंद्रन अश्विन ने पहले ही रिटायरमेंट ले लिया था, जिसके चलते उनके पास ऑक्शन में 16.05 करोड़ रुपए होंगे। वहीं, ऑक्शन के लिए 5 करोड़ का अतिरिक्त पर्स जुड़ेगा, जिससे वो नीलामी के समय 21 करोड़ से ज्यादा पर्स के साथ जा सकते हैं।







