Tuesday, June 16

Darren Lehmann: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डैरेन लेहमैन (Darren Lehmann) ने रेडियो कमेंट्री के लिए ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेहमैन का ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड के साथ सहायक कोच के रूप में अनुबंध एक साल के लिए था। डैरेन लेहमैन (Darren Lehmann) ने रेडियो कमेंट्री के लिए इस पद से इस्तीफे को लेकर अब सभी को चौका दिया है। इसके अलावा लेहमैन पिछले साल बीबीएल खिताब जीतने वाली ब्रिसबेन हीट की कोचिंग समूह का हिस्सा थे।

Darren Lehmann
image source : X

लेकिन इसी साल की शुरुआत में वेड सेकोम्बे के जाने के बाद भी लेहमैन नए मुख्य कोच जोहान बोथा के साथ सहायक कोच की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। लेकिन अब लेहमैन (Darren Lehmann) ने अचानक से ही एबीसी स्पोर्ट के साथ कमेंट्री करने के लिए अपने इस पद को छोड़ने का फैसला किया है। इसमें अब बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला और बीबीएल की कवरेज भी शामिल है।

 सहायक कोच पद से इस्तीफे का बाद बोले Darren Lehmann :-

Darren Lehmann
image source : X

ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफे के बाद डैरेन लेहमैन (Darren Lehmann) ने कहा है कि, ” मैंने इस कोच के पद की यात्रा में काफी अच्छा समय बिताया है। मेरे इस कोच पद पर रहते हुए की बहुत सारी यादें भी हैं। आगे उन्होंने कहा कि, ” मैं क्यूसी और हीट में सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और क्यूसी में मेरे समय को इतना सुखद और संतोषजनक बनाने के लिए स्टाफ के प्रत्येक सदस्य और खेल समूह को धन्यवाद देता हूं।

क्वींसलैंड क्रिकेट सीईओ टेरी स्वेनसन ने दी Darren Lehmann को शुभकामनाएं :-

Darren Lehmann
image source : X

ब्रिसबेन हीट और क्वींसलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के पद से इस्तीफे के बाद क्वींसलैंड क्रिकेट के सीईओ टेरी स्वेनसन ने क्वींसलैंड क्रिकेट पर उनके प्रभाव के लिए लेहमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे साथ लंबे जुड़ाव के दौरान, चाहे बुल्स और हीट के साथ टीम के कोच के रूप में या व्यक्तिगत, खिलाड़ियों को उनके विकास में सहायता करने के लिए, डैरेन (Darren Lehmann) प्रांत में क्रिकेट पर एक सकारात्मक और सक्रिय प्रभावी रहे हैं।

Darren Lehmann
image source : X

इससे आगे क्वींसलैंड क्रिकेट सीईओ टेरी स्वेनसन ने कहा कि, पिछली गर्मियों में बीबीएल जीतने वाले समूह का हिस्सा होना भी लेहमैन को विदाई देने का एक उपयुक्त तरीका है। लेकिन अबकी बार हम इस गर्मी में लेहमैन को फिर से अपने साथ देखने के लिए काफी उत्सुक थे। इसी बीच अब हम एबीसी स्पोर्ट के साथ कमेंट्री बॉक्स में लेहमैन की सफलता की कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना अल नासर ने अल शॉर्टा के साथ खेला 1-1 से ड्रॉ

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version