Wednesday, March 18

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले हफ्ते लंबे समय के बाद वनडे रैंकिंग में नंबर एक बने थे। लेकिन अब उन्हें एक हफ्ते के अंदर ही झटका लगा है और उनकी नंबर 1 की कुर्सी छिन गई है। अब उनकी जगह पर न्यूज़ीलैंड का यह खिलाड़ी ओडीआई में नंबर 1 बन गया है। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो खिलाड़ी?

मिचेल बने वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज

Daryl Mitchell Replaces Virat Kohli As Number 1 ODI Batter
Daryl Mitchell Replaces Virat Kohli As Number 1 ODI Batter

न्यूज़ीलैंड के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक पर आ गए हैं। पिछले हफ्ते जारी की गई रैंकिंग में वो विराट कोहली से 1 पॉइंट से पीछे रह गए थे। लेकिन उसके बाद खेले गए दो मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों मैचों में शतक लगाकर न सिर्फ अपनी टीम को ऐतिहासिक वनडे सीरीज़ जिताई बल्कि अब वो वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज भी बन गए हैं।

मिचेल के 845 पॉइंट्स हो गए हैं। अब वो लगभग 5 महीने तक नंबर 1 बने रहेंगे। क्योंकि न ही इंडिया और न न्यूज़ीलैंड की कोई वनडे सीरीज़ है। दोनों टीमों को अब अगली वनडे सीरीज़ जून में खेलनी है, तब तक वो अपनी नंबर 1 की रैंकिंग बरकरार रखेंगे।

नंबर 2 पर खिसके विराट कोहली

विराट कोहली ने तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया था लेकिन टीम इंडिया जीत दर्ज करने में सफल नहीं रही थी, क्योंकि बाकी बल्लेबाज कुछ भी नहीं कर सके थे। विराट दूसरे वनडे मैच में फ्लॉप हो गए थे जिसके चलते उनकी नंबर 1 की कुर्सी जाना तय थी। हालाँकि वो अब मिचेल से काफी पीछे हो गए हैं। कोहली के अब 795 पॉइंट्स हैं और वो डेरिल से 50 पॉइंट्स पीछे हैं।

चौथे नंबर पर पहुँच गए रोहित शर्मा

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज़ में फ्लॉप होने वाले रोहित शर्मा को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वो अब नंबर 3 से खिसककर 4 नंबर पर पहुँच गए हैं। कीवी टीम के खिलाफ वो किसी भी मैच में अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे। रोहित के अब वनडे में 757 पॉइंट्स हैं।

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का कब्ज़ा

आईसीसी रैंकिंग में 4 भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 रैंकिंग में शामिल हैं। कप्तान शुभमन गिल 723 पॉइंट्स के साथ नंबर 5 पर हैं जबकि केएल राहुल 670 पॉइंट्स के साथ नंबर 10 पर बरकरार हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version