Monday, February 2

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला (ENG vs AUS 4th ODI) लंदन के लार्ड्स में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को 186 रनों से हरा दिया। इसी के साथ यह सीरीज 2 -2 से बराबर हो गई। शुरुआती दो मुकाबलों मे हार झेलने के बाद मेजबान टीम ने शानदार वापसी की है और सीरीज को निर्णायक मुकाबले तक पहुंचा दिया है। चौथे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए कप्तान हैरी ब्रुक (Harry Brook) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ENG vs AUS 4th ODI
ENG vs AUS 4th ODI/ © Getty Images

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवरों में 5 विकेट खोकर 312 बनाए थे। टीम की तरफ से हैरी ब्रुक ने 150 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों में 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके अलावा बेन डकेट ने भी 62 गेंदों में 63 और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने 27 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Liam Livingstone ने Mitchell Starc के एक ओवर में जड़ा 28 रन

इस मुकाबले में लिविंगस्टोन ने एक ओवर में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) के खिलाफ 28 रन बनाकर उन्हें एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने पर मजबूर कर दिया। स्टार्क अब ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैच मे अपने 8 ओवरों के स्पेल में बिना कोई विकेट हासिल किए 70 रन खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा ने 66 रन देकर 2 विकेट और जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने 1-1 विकेट चटकाए।

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम

Brydon Carse | ENG vs AUS 4th ODI
Brydon Carse – ENG vs AUS 4th ODI/ © Getty Images

इंग्लिश टीम के द्वारा दिए गए 313 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाया और पूरी टीम 24.4 ओवरों में मात्र 126 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा हेड ने सबसे ज्यादा 23 गेंदों पर 34 और मार्श ने 34 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली।

Matthew Potts और Brydon Carse ने किया शानदार प्रदर्शन

Matthew Potts ENG vs AUS 4th ODI
Matthew Potts – ENG vs AUS 4th ODI/ © Getty Images

इंग्लैंड बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और उसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। टीम के लिए मैथ्यू पॉट्स (Matthew Potts) ने 4/38 और ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) ने 3/36 के आंकड़ों के साथ उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Harry Brook को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच

Harry Brook ENG vs AUS 4th ODI
Harry Brook – ENG vs AUS 4th ODI/ © Getty Images

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान हैरी ब्रुक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस मुकाबले में 150 की उम्दा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में 11 चौकों और छक्कों की मदद से 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। बता दें कि, उन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार शतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बता दें कि, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। यह मुकाबला सीरीज का निर्णायक मुकाबला भी होगा, जिसमें हैरी ब्रुक की नजरें बतौर कप्तान घरेलू सरजमीं पर अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने पर होंगी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version