Monday, February 16

ENG vs SL: इंग्लैंड की क्रिकेट टीम (ENG vs SL) ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम को 190 रनों से हराकर सीरीज पर भी अपना कब्ज़ा कर लिया है। वहीं अब तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रन से हरा दिया है।

England Test Team
England Cricket Team/ Getty Image

इंग्लैंड की तरफ से इस जीत में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने दूसरी पारी में 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम (ENG vs SL) ने श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 483 रन का टारगेट दिया था। लेकिन श्रीलंका की टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन ही आल आउट हो गई। श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में कुल 292 रन बनाए।

वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम ENG vs SL) के लिए पहली पारी में शानदार शतक जड़ने वाले एटकिंसन ने इस दूसरी पारी में भी केवल 62 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने मैच की दोनों पारियों में शतक जड़कर टीम की बड़ी जीत की नींव रखी थी। वहीं इस मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड 483 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 53 रन से की थी।

ENG vs WI: एटकिंसन और वोक्स ने बर्मिंघम में ढाया कहर, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 282 रनों पर समेटा
image source : X

अपनी दूसरी पारी में श्रीलंका ने नाइटवाचमैन प्रभात जयसूर्या का विकेट जल्दी ही गंवा दिया था। उनको केवल 4 रन के स्कोर पर ही क्रिस वोक्स ने आउट किया था। इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाज करुणारत्ने और एंजेलो मैथ्यूज ने 55 रन की साझेदारी कर पारी को थोड़ा संभाला। इसके बाद फिर करुणारत्ने टेस्ट में 54वीं बार अर्धशतक लगाने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज ओली स्टोन के हाथों आउट हो गए।

ENG vs SL शोएब बशीर ने किया मैथ्यूज को आउट :-

Shoaib Bashir
image source : X

इस दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी के चौथे दिन लंच के बाद मैथ्यूज ने संभल कर बल्लेबाजी की। जबकि दिनेश चांदीमल ने खेल में अपना आक्रामक रूख अपनाया। इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने मैथ्यूज को आउट करते हुए इन दोनों के बीच होने वाली इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद फिर गस एटकिंसन ने चांदीमल और कामिंदु मेंडिस को भी आउट कर दिया। इसके बाद फिर उन्होंने श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को भी आउट कर दिया।

ENG vs SL गस एटकिंसन ने रत्नायके को आउट कर खोला पंजा :-

Lord's Test : जानिए उन 6 खिलाड़ियों के बारे में जिनके नाम लॉर्ड्स मैदान पर शतक के साथ टेस्ट में 10 विकेट भी है, अब इस लिस्ट में शामिल हुए गस एटकिंसन
image source : X

इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने श्रीलंका के बल्लेबाज रत्नायके को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल कर ली। इसके अलावा क्रिस वोक्स और ओली स्टोन ने भी दो-दो विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पिछले सप्ताह मैनचेस्टर में सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से जीता था। इसके बाद अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार से द ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की प्रीति पाल ने किया कमाल, जीत लिया ब्रॉन्ज मेडल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version