Monday, February 16

US Open 2024: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना 44 साल के हो चुके हैं लेकिन फिर भी कोर्ट पर उनका कोई जवाब नहीं है। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी इंडोनेशियाई जोड़ीदार एल्डिला सुत्जियादी ने ऑस्ट्रेलियाई चेक जोड़ी जॉन पीयर्स और कैटरीना सिनियाकोवा को हराकर यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Rohan Bopanna and Aldila Sutjiadi
image source : X

वहीं यूएस ओपन 2024 के इस मुकाबले के पहले सेट में उनको हार मिलने के बाद फिर इन दोनों ने इस खेल में शानदार वापसी करते हुए इस प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले को जीतकर अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में बोपन्ना और सुत्जियादी की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने एक घंटे 13 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स और चेक गणराज्य की कतेरीना सिनियाकोवा को 0-6, 7-6, 10-7 से हराया।

US Open 2024 चौथी वरीयता वाली जोड़ी से होगा क्वार्टर फाइनल मुकाबला :-

Rohan Bopanna and Aldila Sutjiadi
image source : X

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में अब प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत के बाद इस जोड़ी का अगला मुकाबला मैथ्यू एबडेन और बारबोरा क्रेजिकोवा की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। इससे पहले बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार ने यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी के टिम पुएत्ज और नीदरलैंड की डेमी शूअर्स पर 7-6, 7-6 से जीत दर्ज की थी। इसके बाद फिर इस जोड़ी ने रॉबर्टो कार्बालेस बेना और फेडेरिको कोरिया की स्पेनिश-अर्जेंटीना जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया था।

US Open 2024 मेंस डबल्स में भी रोहन बोपन्ना का कमाल :-

Rohan Bopanna and Aldila Sutjiadi
image source : X

इससे पहले ही शुक्रवार को यूएस ओपन 2024 US Open 2024) के पुरुष युगल में बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई साथी एबडेन ने रॉबर्टो कार्बालेस बेना और फेडेरिको कोरिया की स्पेनिश-अर्जेंटीना जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से 60 मिनट में हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया था। अब इसके बाद बोपन्ना और एबडेन की इस जोड़ी को पुरुष युगल के अंतिम 16 के मुकाबले में अर्जेंटीना के एंड्रेस मोल्टेनी और मैक्सिमो गोंजालेज की जोड़ी से भिड़ना है।

Rohan Bopanna and Aldila Sutjiadi
image source : X

इसके अलावा यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में भारत के युकी भांबरी और फ्रांसीसी अल्बानो ओलिवेटी की एक अन्य पुरुष युगल जोड़ी ने भी दूसरे दौर में ऑस्टिन क्राजिसेक और जीन-जूलियन रोजर की 15वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी-डच जोड़ी को हराया था। अब युकी भांबरी और फ्रांसीसी अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी को ग्रैंडस्टैंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश-अर्जेंटीना की जोड़ी मार्सेल ग्रेनोलर्स और होरासियो जेबालोस से मुकाबला खेलना है।

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में 33 साल बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया, सीरीज पर किया कब्जा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version