UP T20 League 2024: Lucknow Falcons’ Resounding Victory In a Thrilling Match, Samarth Singh Was The Hero Of The Victory
यूपी टी20 लीग में एक बार फिर से रिंकू सिंह का तूफानी अंदाज देखने को मिला। रिंकू के शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह मेरठ मावेरिक्स की इस सीजन पहली हार है।
11-11 ओवरों का खेला गया मुकाबला
UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 में कल यानि की 1 सितम्बर को कमाल का मैच देखने को मिला। दरअसल, मेरठ मावेरिक्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमे मेरठ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ फाल्कन्स को 142 रनों का टारगेट दिया। बारिश की वजह से विपक्षी टीम को 11 ओवरों में 154 रनों का लक्ष्य मिला।
उत्तर प्रदेश में खेली जा रही यूपी टी20 लीग 2024 में रिंकू सिंह का बल्ला जमकर गरज रहा है इस सीजन लगभग हर एक मुकाबले में रिंकू गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। इस सीजन उन्हें मेरठ मावेरिक्स की टीम का कप्तान बनाया गया है, बेहतरीन कप्तानी के साथ-साथ वो बल्लेबाजी में भी जबरजस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। हालाँकि, रिंकू सिंह इस सीजन में पहली बार अपनी टीम को हार से नही बचा पाए लेकिन उनकी टीम ने अब तक सीजन में कमाल का खेल दिखाया है।
मेरठ को मिली करारी हार

मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons) के बीच यह मैच बारिश से प्रभावित रहा। जिसके बाद मैच को 11-11 ओवरों का कर दिया गया। इस मैच में मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। उसके बाद DLS के चलते इस स्कोर को बढ़ा कर 154 कर दिया गया। जिसके बाद लखनऊ की टीम को जीत के लिए 11 ओवरों में 155 रन बनाने थे।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर दबदबा बनाते हुए पॉवरप्ले तक टीम के स्कोर को 45 रन से अधिक पहुंचा दिया था उसके बाद भी लखनऊ फाल्कन्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रन की गति को और भी तेज कर दिया और हारे हुए मुकाबले को अपनी टीम की तरफ कर दिया था।
लखनऊ की टीम ने यह टारगेट 10.5 गेंद में ही हासिल कर लिया। फाल्कन्स की तरफ से समर्थ सिंह ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रनों की पारी खेलकर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई। अपनी पारी के दौरान समर्थ सिंह ने 9 चौके और 4 जबरजस्त छक्के लगाए। इसके अलावा हर्ष त्यागी ने 22 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमे 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
आखिरी तीन ओवरों में मेरठ की टीम ने बनाए 73 रन
मेरठ मावेरिक्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 8 ओवरों में 70 का भी स्कोर नही बना पाई थी लेकिन उसके बाद रिंकू सिंह और स्वस्तिक चिकारा ने अंतिम ओवरों में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचा दिया।

लखनऊ फाल्कन्स की टीम ने जीता हारा हुआ मुकाबला
लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons) की टीम ने एक बार फिर खुद को साबित करके यह दिखा दिया कि उनके लिए कोई भी चुनौती बड़ी नही है। उन्होंने मेरठ के दिए गए लक्ष्य को बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई। इस जीत के हीरो रहे लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons) के दोनों सलामी बल्लेबाज, जिन्होंने शुरूआती ओवरों से ही मेरठ के गेंदबाजों पर दबाव बना कर रखा और अंत तक उन्हें अपने उपर हावी होने का मौका नही दिया।
यह भी पढ़ें:- Delhi Premier League 2024: रोमांचक मुकाबले में नार्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को सात विकेट से हराया







