Sunday, February 15

ENG VS IND: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच खेला जा रहा एजबेस्टन टेस्ट मैच अब समाप्त हो गया है। इस मैच में पांचवें दिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को हरा दिया है। इसके चलते हुए शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 336 रनों के विशाल अंतर से मुकाबला जीत गई है। क्यूंकि इस मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड की टीम ने अपने सभी विकेट गंवा दिए हैं।

इसके चलते हुए यह टेस्ट सीरीज अभी 1-1 से बराबर हो गई है। इसके बाद अब इस टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं अब इस मैच में हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम ने खास तैयारी कर ली है। इसके चलते हुए अब तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की इंग्लिश टीम में वापसी हो गई है।

इंग्लैंड के स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव :-

इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट से पहले अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है। वहीं बर्मिंघम में दूसरे मैच में मिली हार के बाद अब गस एटकिंसन को टीम में शामिल कर लिया गया है। इससे पहले यह तेज गेंदबाज इंजरी की वजह से सीरीज के पहले दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहा था। इसके बाद अब सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लिश टीम में उनका कमबैक हो गया है। इस तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 मई को खेला था।

Gus Atkinson
Gus Atkinson

तब इस मैच में खेलते हुए उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। जिसके चलते हुए वह कुछ हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहे हैं। लेकिन अब यह तेज गेंदबाज अपनी चोट से पूरी तरह से रिकवर कर चुके हैं। वहीं अब भारत के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में यह तेज गेंदबाज अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दे सकता है। क्यूंकि वह अभी तक 12 टेस्ट मैचों में कुल 55 विकेट चटका चुके हैं।

इंग्लैंड टीम ने प्रेस रिलीज के जरिए दी जानकारी :-

Gus Atkinson
Gus Atkinson

तेज गेंदबाज गस एटकिंसन के आने से इंग्लैंड की टीम का गेंदबाजी डिपार्टमेंट और मजबूत हो गया है। इस बात की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट ने प्रेस रिलीज के जरिए दी है। इस बीच इंग्लैंड की टीम ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि, “इंग्लैंड मेंस टीम के चयन पैनल ने गुरुवार 10 जुलाई से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सरे के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को टीम में शामिल किया है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version