Tuesday, March 10

Goodbye 2025: साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट कई गेंदबाजों के लिए काफी यादगार रहा है। क्यूंकि इस साल तेज और स्पिन दोनों ही विभागों में कई खिलाड़ियों ने काफी धारदार गेंदबाजी की है। इस दौरान उनके लंबे स्पेल, सटीक लाइन-लेंथ और दबाव के पलों में विकेट निकालने की काबिलियत ने इन गेंदबाजों को सबसे अलग बनाया है। इसके अलावा इस पूरे साल रोमांचक मुकाबलों में इन गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई है बल्कि टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा भी कायम किया है। आइए इस साल रहे इन शीर्ष गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. मिचेल स्टार्क : 55 विकेट :-

इस सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का नाम आता है। इस साल उन्होंने कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों की 22 पारियों में उन्होंने 17.32 की शानदार गेंदबाजी औसत से 55 विकेट लिए हैं। जबकि इस साल उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है।

Mitchell Starc
Mitchell Starc

इसके अलावा साल 2025 में उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 1 बार 10 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा है। वहीं इस साल उन्होंने 3.66 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

2. मोहम्मद सिराज : 43 विकेट :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Mohammed Siraj
Mohammed Siraj

वहीं इस साल उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में खेलते हुए 27.20 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 43 विकेट लिए हैं। जबकि उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 2 ही बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है। इसके अलावा साल 2025 में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/70 का रहा है।

3. ब्लेसिंग मुजारबानी : 42 विकेट :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने सभी को चौंकाते हुए काफी शानदार गेंदबाजी की है। साल 2025 में उन्होंने कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं।

Blessing Muzarabani
Blessing Muzarabani

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 15 पारियों में 26.80 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 42 विकेट लिए हैं। जबकि इस साल उन्होंने 3.75 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी भी की है। वहीं साल 2025 में उन्होंने 3 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा है।

4. बेन स्टोक्स, तैजुल इस्लाम और जोश टंग : 33-33 विकेट :-

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज बेन स्टोक्स, तैजुल इस्लाम और जोश टंग का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, बांग्लादेश के तैजुल इस्लाम और इंग्लैंड के ही जोश टंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33-33 विकेट लिए हैं।

ben stokes
ben stokes

वहीं साल 2025 में स्टोक्स ने 9 टेस्ट की 17 पारियों में खेलते हुए 23.12 की गेंदबजी औसत से इन विकटों को लिया है। जबकि तैजुल ने 6 टेस्ट की 11 पारियों में खेलते हुए इन विकटों को लिया है। इसके अलावा टंग ने 6 टेस्ट की 12 पारियों में खेलते हुए इन विकटों को हासिल किया है। इसके अलावा साल 2025 में इन तीनों खिलाड़ियों ने 2-2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version