IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच आगामी 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं अभी तक इस मैदान पर कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

लेकिन इस दौरान भारतीय टीम ने यहां पर केवल 3 ही टी20I मैच खेले हैं। इसके अलावा बाकि के 3 मैच अफगानिस्तान की टीम ने खेले हैं। क्यूंकि यह मैदान अफगानिस्तान की टीम का होम ग्राउंड भी रहा है। आइए इसके चलते हुए यह जान लेते हैं कि इकाना स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में किसने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसके अलावा रोहित ही इस मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। लखनऊ के इस मैदान पर रोहित शर्मा ने 2 मैचों की 2 पारियों में खेलते हुए कुल 155 रन बनाए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस दौरान उनके बल्ले से यहां पर 10 चौके और 8 छक्के देखने को मिले हैं। इसके अलावा यहां पर रोहित के बल्ले से एक शतक भी आया है। इस मैदान पर रोहित ने 166.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जबकि इस मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 111 रन का रहा है।

एविन लुईस :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज एविन लुईस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस मैदान पर कुल 3 पारियों में खेलते हुए कुल 106 रन बनाए हैं।

Evin Lewis
Evin Lewis

वहीं इस बीच हमें उनके बल्ले से यहां पर 9 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले हैं। जबकि इस मैदान पर एविन लुईस का बल्लेबाजी औसत 35.33 और स्ट्राइक रेट 123.25 का रहा है। इसके अलावा उनका इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 68 रन का रहा है।

रहमानुल्लाह गुरबाज :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने इकाना स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में कुल 3 पारियों में खेलते हुए 94 रन बनाए हैं।

Rahmanullah Gurbaz
Rahmanullah Gurbaz

इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से 8 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले हैं। जबकि इस मैदान पर खेलते हुए गुरबाज का सर्वोच्च स्कोर 79 रन का रहा है। इसके अलावा हम आपको यह भी बता देना चाहते हैं कि इकाना स्टेडियम में रन बनाना ज्यादा आसान नहीं होता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version