IND vs SA: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच घने कोहरा और विजिबिलिटी कम होने की वजह से रद्द कर दिया गया है। वहीं इस बीच हम यहां पर आपको यह बता देना चाहते हैं कि कोहरे की वजह से पहली बार ही कोई टी20 इंटरनेशनल मैच रद्द हुआ है।
इसके अलावा आइए जानते हैं कि कोहरे की वजह से कब-कब इंटरनेशनल मैच रद्द हुआ है। जबकि मैच को रद्द करने के कई नियम के बारे में बात करें तो यह उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। क्यूंकि हमने बारिश की वजह से अक्सर मैच रद्द होते हुए देखें हैं।
लखनऊ में कोहरे की वजह से रद्द हुआ चौथा टी20 मैच :-
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच चौथा टी20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बीते दिन बुधवार को 17 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाने वाला था। जबकि इस मैच के लिए टॉस 6:30 बजे होने वाला था। लेकिन तब मैदान पर काफी कोहरा आ गया था।

वहीं रिपोर्ट्स की माने तो प्रदूषण लेवल काफी बढ़ गया था। उस समय AQI लेवल 400 के पार हो गया था। इसकी वजह से मैदान की विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई थी। तभी तो आखिरी निरीक्षण करने के बाद अंपायर्स ने 9:25 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया था।
पाकिस्तान में भी कोहरे की वजह से रद्द हुआ था टेस्ट मैच :-

इससे पहले साल 1998 में घने कोहरे की वजह से एक टेस्ट मैच रद्द हो चुका है। तब यह टेस्ट मैच फैसलाबाद में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीम के बीच खेला गया था। उस समय सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में घने कोहरे ने आकर मैच का खेल बिगाड़ दिया था। वहीं उस समय विजिबिलिटी इतनी कम हो गई थी कि दूसरे दिन के बाद अगली सुबह आधे से ज्यादा खिलाड़ी मैदान पर ही नहीं पहुंच जाए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तब हुई थी कड़ी आलोचना :-

इसके चलते हुए मैच के चौथे दिन दोनों अंपायर्स ने कोहरे को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला किया था। वहीं उस समय यह सवाल भी उठा था कि जल्दीबाजी में मैच रद्द करने का फैसला लिया गया था। क्यूंकि बाद में वहां पर कोहरा काफी कम हो गया था।
𝐔𝐩𝐝𝐚𝐭𝐞: The fourth India-South Africa T20I is called off due to excessive fog.#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QWDUVFxVlP
— BCCI (@BCCI) December 17, 2025
इसके चलते हुए तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब बीसीसीआई की लखनऊ मैच रद्द होने के बाद काफी आलोचना हो रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







