Tuesday, February 17

युवराज सामरा के ऐतिहासिक शतक के बाद कनाडा के लिए T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की संख्या चार हो गई है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कनाडा की टीम धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही है और अब उसके बल्लेबाज भी बड़े स्कोर बनाने लगे हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

यह शतक कई मायनों में खास रहा, क्योंकि यह किसी कनाडाई बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप में और किसी फुल मेंबर नेशन के खिलाफ पहला शतक था। साथ ही यह कनाडा की ओर से T20I क्रिकेट में कुल पांचवां शतक रहा और सामरा यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कनाडा के लिए T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट।

ये है कनाडा के लिए T20I क्रिकेट में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

4. युवराज सामरा (Yuvraj Samra)

युवराज सामरा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा रहा। उनकी इस पारी की बदौलत कनाडा की टीम 20 ओवरों में 173 रन बना सकी।

यह पारी ऐतिहासिक इसलिए भी रही, क्योंकि यह किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ कनाडा का पहला T20I शतक था। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर यह उपलब्धि हासिल करना कनाडा क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी बात है।

2. मैथ्यू स्पूर्स (Matthew Spoors)

मैथ्यू स्पूर्स भी कनाडा के लिए T20I शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2022 में फिलीपींस के खिलाफ 108 नाबाद रन बनाए थे, जिसमें 66 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने कनाडा को 216/1 तक के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें उनकी टीम को 118 रनों से बड़ी जीत भी मिली।

2. आरोन जॉनसन (Aaron Johnson) – 2 शतक

आरोन जॉनसन कनाडा के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में कुल दो शतक लगाए हैं और उनकी यह दोनों पारियां बेहद ही आक्रामक रही हैं।

जॉनसन ने 2022 में ओमान के खिलाफ अपना पहला शतक लगाते हुए 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस मुकाबले में उनकी टीम ने 191/2 का स्कोर बनाया था और मात्र एक रन से करीबी जीत हासिल की थी।

इसके बाद उन्होंने 2023 में पनामा के खिलाफ हैमिल्टन में T20I क्रिकेट में अपना बेस्ट स्कोर 121* रन बनाया, जो टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका दूसरा शतक रहा। इस पारी में उन्होंने सिर्फ 59 गेंदों में 6 चौके और 11 छक्के लगाए थे और टीम का स्कोर 230/4 तक पहुँचाया था। इस मुकाबले में उनकी टीम को 163 रनों से बड़ी जीत भी मिली थी।

1. रेयान पठान (Rayyan Pathan)

रेयान पठान ने 2021 में पनामा के खिलाफ 107 रनों की नाबाद पारी खेलकर कनाडा के लिए T20I क्रिकेट में पहला शतक लगाया था। उन्होंने इस मैच में 62 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्के लगाए थे। यह उस समय कनाडा के लिए टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी भी थी। उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने 245/1 का स्कोर बनाया था और 208 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो कनाडा क्रिकेट में टी20 बल्लेबाजी लगातार मजबूत होती जा रही है। युवराज सामरा के हालिया शतक ने यह साफ कर दिया है कि टीम अब बड़ी टीमों के खिलाफ भी बड़े स्कोर बना सकती है और भविष्य में इस सूची में और नाम जुड़ना तय माना जा रहा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version