Indian blind cricket team: उत्तराखंड के ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और देवराज पाल ने एक बार फिर से अपने राज्य उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने एक बार फिर से भारत की ब्लाइंड क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई है। क्यूंकि इस समय बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-20 शृंखला शुरू हो गई है। इन दोनों के बीच यह टी20 सीरीज 16 मई तक चलने वाली है। इस बार भारत की इस ब्लाइंड टीम में उत्तराखंड के ये दोनों खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे।

गंभीर और देवराज पाल ने बनाई भारतीय टीम में जगह :-

Gambhir and Devraj
Gambhir and Devraj

उत्तराखंड राज्य के क्रिकेट खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और देवराज पाल इस समय भले ही अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं लेकिन इन दोनों ने अपने हुनर के दम पर कई बार अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। क्यूंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बार फिर से भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम में अपनी जगह को पक्का किया है। इन दोनों का चयन इस बार अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए हुआ है।

Gambhir Singh Chauhan
Gambhir Singh Chauhan

इस मौजूदा समय में बेंगलुरु में भारत की दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी-20 शृंखला भी शुरू हो गई है, जो आगामी 16 मई तक चलने वाली है। इस टी20 सीरीज में उत्तराखंड राज्य के ये दोनों खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इससे पहले भी दोनों खिलाड़ियों का चयन ब्लाइंड क्रिकेट की नागेश ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी हो चुका है। लेकिन इस बार यह पहला मौका है जब भारतीय टीम में उत्तराखंड के दो खिलाड़ी एक साथ देश के लिए खेलने वाले हैं।

Gambhir Singh Chauhan
Gambhir Singh Chauhan

उत्तराखंड राज्य के ये दोनों खिलाड़ी गंभीर सिंह चौहान और देवराज पाल राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के छात्र हैं। इस बीच इन दोनों के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया है कि देवराज बी-1 श्रेणी के खिलाड़ी हैं, जिनको बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा वह अपनी तेज गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के लिए जाने जाते हैं।

Gambhir Singh Chauhan
Gambhir Singh Chauhan

इस बीच उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह फिट हैं और बहुत तेजी के साथ बाल तक पहुंचते हैं। जबकि दूसरे खिलाड़ी गंभीर बी-2 श्रेणी के खिलाड़ी हैं और वह अपने हरफनमौला खेल के लिए जाने जाते हैं। इस बार तेज बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए उनका चयन भारत की टीम में किया गया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version