Indian Women Hockey: महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर उप कप्तान होंगी। उनके अलावा भारतीय टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम भी शामिल हैं। इसके अलावा अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर होंगी।

24 सदस्यीय भारतीय टीम का हुआ ऐलान :-

Indian women hockey team

हॉकी इंडिया ने महिला प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें मिडफील्डर सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है। इसमें भारतीय टीम 14 से 29 जून तक लंदन, एंटवर्प और बर्लिन में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, बेल्जियम और चीन के खिलाफ दो-दो मैच खेलने वाली है। इसमें भारतीय टीम आगामी 14 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है।

Indian women hockey team

इसके अलावा टीम की अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर को उप कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा भारतीय टीम में गोलकीपर सविता और बीचू देवी खारीबाम को शामिल किया गया हैं। जबकि टीम में अनुभवी सुशीला चानू पुखरामबम, ज्योति, सुमन देवी थौदम, ज्योति सिंह, इशिका चौधरी और ज्योति छत्री डिफेंडर भी होंगी। वहीं इस बार मिडफील्ड की जिम्मेदारी वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुजाता कुजूर, मनीषा चौहान, नेहा, सलीमा, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और महिमा टेटे के कंधों पर होगी।

Indian women hockey team

इसके अलावा भारतीय दल में दीपिका, नवनीत, दीपिका सोरेंग, बलजीत कौर, रुतुजा दादासो पिसल, ब्यूटी डुंगडुंग और साक्षी राणा फॉरवर्ड के रूप में रहने वाली है। जबकि इस बार स्टैंडबाय सूची में गोलकीपर बंसरी सोलंकी और डिफेंडर अजमीना कुजूर शामिल किया गया है। तभी तो भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के चयन पर बोलते हुए कहा है कि, “इस बार हमने एक संतुलित टीम बनाई है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का मिश्रण है। क्यूंकि यूरोपीय चरण प्रो लीग का एक अहम चरण है और हम दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलते हुए चुनौतीपूर्ण मुकाबलों की उम्मीद भी कर रहे हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version