Grand Prix: होल्टकैम्पर ड्रेसर्टेज ग्रां प्री में भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए उन्होंने होल्टकैम्पर ड्रेसर्टेज ग्रां प्री में कुल 69.44 प्रतिशत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया है। वहीं इससे पहले भारतीय स्टार घुड़सवार ने एशियाई खेलों में दो पदक जीते थे। इसके अलावा उनका यह अपने नए घोड़े एट्रो के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन भी रहा था। अपने नए घोड़े से साथ यह उनकी दूसरी ही ग्रां प्री थी।
भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला का शानदार प्रदर्शन :-
भारत के स्टार घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए होल्टकैम्पर ड्रेसर्टेज ग्रां प्री में कुल 69.44 प्रतिशत का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर प्राप्त किया है।
इसके अलावा इस भारतीय घुड़सवार ने इससे पहले एशियाई खेलों में दो पदक भी जीते थे। वहीं यह उनके नए घोड़े एट्रो के साथ उनका प्रभावशाली प्रदर्शन भी था। इसके अलावा यह अपने नए घोड़े के साथ उनकी दूसरी ही ग्रां प्री भी थी।
हांग्झोउ एशियाई खेलों में जीता था स्वर्ण पदक :-
भारतीय घुड़सवार अनुष अग्रवाला ने इससे पहले साल 2022 हांग्झोउ एशियाई खेलों में टीम स्वर्ण और व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता था। इस बीच उन्होंने कहा है कि, “मुझे हमारे प्रदर्शन पर गर्व है। क्यूंकि मेरे नए घोड़े एट्रो और मैंने कम समय में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है।
इन सब के पीछे हमारी कई महीनों की कड़ी मेहनत रही है। लेकिन अभी भी हमारे इस प्रदर्शन में सुधार की गुंजाइश बाकि है। इसके अलावा यह हम दोनों के लिए इस सत्र की एक मजबूत शुरुआत है और मैं यहां से आगे बढ़ने के लिए काफी उत्साहित हूं।” इसके अलावा अब हम दोनों की जोड़ी इस सप्ताह के अंत में बेल्जियम के लियर में प्रतिस्पर्धा करने वाली है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।