Thursday, June 4

Most runs by an Australian player in the ICC T20 World Cup: ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट की दुनिया के सबसे रोमांचक और फेमस टूर्नामेंट्स में से एक है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के टॉप बल्लेबाज़ खेलते हैं। टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं होता, क्योंकि हर गेंद पर रन बनाने का दबाव बना रहता है। फिर भी कुछ खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे  अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों के बारे में बताएंगे।

5. एरोन फिंच- 458 रन

Aaron Finch ने 2014 से 2022 के बीच 16 मैचों में 458 रन बनाए है। इस दौरान उनका बल्लेबाज़ी औसत 30.53 और स्ट्राइक रेट 119.27 रहा है।

फिंच ने टीम के लिए ओपनर और कप्तान, दोनों भूमिका निभाई है। उनका स्ट्राइक रेट अन्य खिलाड़ियों की तुलना में थोड़ा कम रहा, लेकिन उन्होंने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत और स्थिर शुरुआत दिलाई।

4. मिचेल मार्श- 500 रन

Mitchell Marsh ने 2016 से 2026 के बीच 20 मैचों में 500 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 31.25 और स्ट्राइक रेट 135.13 रहा और उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 अर्धशतक भी लगाए है। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए मार्श ने टीम को स्थिरता के साथ-साथ आक्रामकता भी प्रदान करते है।

3. शेन वॉटसन- 537 रन

Shane Watson ने 2007 से 2016 के बीच 24 मैचों में 537 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140.94 रहा, जो उनके आक्रामक अंदाज़ और क्लास को दिखता है।

वॉटसन शानदार ऑलराउंडर में से एक माने जाते थे, जिन्होंने बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी में भी टीम के लिए  खास भूमिका निभाई है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए और कई मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाई। बड़े टूर्नामेंट में उनका अनुभव टीम के लिए  कई बार बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

2. ग्लेंन मैक्सवेल- 640 रन

Glenn Maxwell अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2012 से 2026 तक कुल 34 मैचों में 640 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.90 रहा है।

मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए मैक्सवेल तेज़ी से रन गति बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए और कई मौकों पर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

1. डेविड वार्नर- 984 रन

David Warner ICC टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 2009 से 2024 तक 41 मैचों में 984 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा और इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए हैं।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.24 रहा, जो यह दिखाता है कि वे तेज़ी से रन बनाने में कितने सक्षम हैं। बतौर ओपनर, वॉर्नर ने टीम को कई मौकों पर शानदार शुरुआत दिलाई और बड़े टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version