Monday, February 2

वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट है जिसमें हर रन, हर विकेट और हर ओवर टीम की जीत-हार का फैसला करता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस फॉर्मेट में कई महान बल्लेबाज दिए हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से ना केवल टीम इंडिया को बड़ी जीत दिलाई बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी अपना दबदबा कायम किया।

वनडे फॉर्मेट में बल्लेबाज़ों की निरंतरता और लंबी पारियां खेलने की क्षमता ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट इस बात का प्रमाण है कि किस तरह कुछ खिलाड़ियों ने लंबे समय तक टीम के लिए लगातार योगदान दिया।

इन बल्लेबाजों ने बड़े टूर्नामेंट, दबाव की परिस्थितियों और कठिन पिचों पर भी शानदार पारियां खेलीं। यही वजह है कि उनका नाम भारतीय क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुका है। यहाँ हम आपको भारतीय टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर बनाने  वाले खिलाड़ी

1. सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar

इस लिस्ट में पहला नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का है। सचिन ने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेलते हुए 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए, साथ ही 195 छक्के और 2,016 चौके भी लगाए। तेंदुलकर का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 रन है।

2. विराट कोहली

वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
Virat Kohli

विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक 302 मैचों में 57.88 की बेहतरीन औसत से 14,181 रन बनाए हैं। उनके नाम 51 शतक और 74 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 183 रन है।

खास बात यह है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहता है, जिसकी वजह से उन्हें चेज़ मास्टर भी कहा जाता है।

3. सौरव गांगुली

saurav ganguly
saurav ganguly

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद सौरव गांगुली के नाम भारत के लिए वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है। गांगुली ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 297 पारियों में 11,221 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 183 रन रहा। अपने करियर के दौरान उन्होंने 22 शतक और 71 अर्धशतक लगाए।

4. रोहित शर्मा

वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
Rohit Sharma

वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। शर्मा ने टीम इंडिया की ओर से 273 मैचों में 11,168 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान शर्मा ने 344 छक्के और 1045 चौके लगाए हैं, जिनमें 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं।

वनडे क्रिकेट में रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 है। उनके नाम वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाने का कीर्तिमान भी दर्ज है। वनडे फॉर्मेट में वे सबसे लोकप्रिय ओपनिंग बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्हें “हिटमैन” के नाम से भी जाना जाता है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता।

5. राहुल द्रविड़

Rahul Dravid
Rahul Dravid

टीम इंडिया की ओर से राहुल द्रविड़ ने 340 मुकाबले खेलते हुए 39.15 की औसत से 10,768 रन बनाए। इस दौरान द्रविड़ ने 942 चौके और 42 छक्के लगाए, जिनमें 12 शतक और 82 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 है। इन्हें टीम इंडिया में “द वॉल” के नाम से जाना जाता था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राहुल ने भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई और उनके नेतृत्व में भारत ने टी20 ट्रॉफी भी जीती।

6. महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni
MS Dhoni

भारतीय क्रिकेट इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जिताकर एक नया इतिहास रचा।

भारत की ओर से खेलते हुए धोनी ने 347 वनडे मैच खेले और 87.13 की स्ट्राइक रेट से 10,599 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 222 छक्के और 809 चौके निकले। धोनी ने अपने करियर में 9 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 नाबाद है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version