Wednesday, June 10

Highest Scores in Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी भारत की सबसे पुरानी घरेलू और फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट्स में से एक है, जहाँ देश के सभी राज्यों की टीमें खेलती हैं। इस टूर्नामेंट को एलीट और प्लेट ग्रुप में बाँटा गया है।

हर साल रणजी ट्रॉफी में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2023 में विजय मर्चेंट का लगभग 88 सालों पुराना सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Prithvi Shaw 379 vs Assam - Highest Scores in Ranji Trophy
Prithvi Shaw 379 vs Assam – Highest Scores in Ranji Trophy

हालाँकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रनों की पारियाँ भी खेली हैं, लेकिन रणजी ट्रॉफी में अब तक कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा कर सका है। पृथ्वी इस उपलब्धि से मात्र 21 रनों से चूक गए थे।

रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारियों पर नजर डालें तो, अब तक 28 खिलाड़ियों ने 300 से ज्यादा रनों की पारियाँ खेली हैं। सौराष्ट्र के रविंद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार तिहरा शतक जड़ा है। उनकी दोनों 300 से ज्यादा रनों की पारियाँ एलीट टीमों के खिलाफ आई है।

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja is the Only Player Who Scored Two Triple Century in Ranji Trophy

रणजी ट्रॉफी इतिहास में 300 से ज्यादा रनों की पारियाँ खेलने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा तीन-तीन बल्लेबाज मुंबई और कर्नाटक के रहे हैं। इसके अलावा, सौराष्ट्र की ओर से तीन तिहरे शतक लगाए गए हैं, लेकिन अकेले जडेजा ने दो बार यह कारनामा किया है।

यहाँ हम आपको रणजी ट्रॉफी इतिहास की टॉप 30 सबसे बड़ी पारियों की एक सूची देने जा रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी इतिहास की सबसे बड़ी पारियाँ – Highest Scores in Ranji Trophy History

क्रमांक खिलाड़ी रन गेंदें चौके छक्के स्ट्राइक रेट मैच मैदान मैच की तारीख
1 पृथ्वी शॉ 379 383 49 4 98.95 मुंबई बनाम असम गुवाहाटी 10 जनवरी 2023
2 विजय मर्चेंट 359* 31 0.00 बॉम्बे (अब मुंबई) बनाम महाराष्ट्र ब्रेबोर्न 31 दिसंबर 1943
3 समित गोहेल 359* 723 45 1 49.65 गुजरात बनाम ओडिशा जयपुर 23 दिसंबर 2016
4 चेतेश्वर पुजारा 352 427 49 1 82.43 सौराष्ट्र बनाम कर्नाटक राजकोट 06 जनवरी 2013
5 स्वप्निल गुगाले 351* 521 37 5 67.37 महाराष्ट्र बनाम दिल्ली वानखेड़े 13 अक्टूबर 2016
6 पंकज बिष्ट 343 332 53 1 103.31 मेघालय बनाम सिक्किम भुवनेश्वर 30 दिसंबर 2018
7 सचिन गनी 341 405 56 2 84.19 बिहार बनाम मिज़ोरम कोलकाता 17 फरवरी 2022
8 प्रियांक चोपड़ा 338 363 44 2 93.11 हिमाचल बनाम पंजाब धर्मशाला 06 अक्टूबर 2017
9 केएल राहुल 337 448 47 4 75.22 कर्नाटक बनाम यूपी बेंगलुरु 29 जनवरी 2015
10 रविंद्र जडेजा 331 501 29 7 66.06 सौराष्ट्र बनाम रेलवे राजकोट 01 दिसंबर 2012
11 करुण नायर 328 560 46 1 58.57 कर्नाटक बनाम तमिलनाडु वानखेड़े 08 मार्च 2015
12 केदार जाधव 327 312 54 2 104.80 महाराष्ट्र बनाम यूपी पुणे 09 नवंबर 2012
13 एन जगदीशन 321 403 23 5 79.65 तमिलनाडु बनाम चंडीगढ़ कोयम्बटूर 26 जनवरी 2024
14 प्रियांक पांचाल 314* 460 32 68.26 गुजरात बनाम पंजाब बेलगावी 29 नवंबर 2016
15 डब्ल्यूवी रमन 313 411 31 76.15 तमिलनाडु बनाम गोवा पणजी 20 जनवरी 1989
16 केएस भरत 308 311 38 6 99.03 आंध्र प्रदेश बनाम गोवा ओंगोले 06 फरवरी 2015
17 ऋषभ पंत 308 326 42 9 94.47 दिल्ली बनाम महाराष्ट्र वानखेड़े 13 अक्टूबर 2016
18 तन्मय कोहली 307* 408 26 75.24 मिज़ोरम बनाम अरुणाचल पुदुचेरी 17 दिसंबर 2019
19 पंकज धर्मानी 305* 482 30 2 63.27 पंजाब बनाम जम्मू और कश्मीर लुधियाना 06 नवंबर 1999
20 सगुन कामत 304* 453 39 67.10 गोवा बनाम सर्विसेज कटक 20 अक्टूबर 2016
21 मयंक अग्रवाल 304* 494 28 4 61.53 कर्नाटक बनाम महाराष्ट्र पुणे 01 नवंबर 2017
22 रविंद्र जडेजा 303* 561 37 4 54.01 सौराष्ट्र बनाम गुजरात सूरत 09 नवंबर 2012
23 मनोज तिवारी 303* 414 30 5 73.18 बंगाल बनाम हैदराबाद कल्याणी 19 जनवरी 2020
24 अर्जन कृपाल सिंह 302* 400 20 75.50 तमिलनाडु बनाम गोवा पणजी 20 जनवरी 1989
25 हनुमा विहारी 302* 456 29 2 66.22 आंध्र प्रदेश बनाम ओडिशा विजयनगरम 24 अक्टूबर 2017
26 सरफराज खान 301* 391 30 8 76.98 मुंबई बनाम यूपी वानखेड़े 19 जनवरी 2020
27 तरुण कोहली 300* 609 34 2 49.26 पंजाब बनाम झारखंड जमशेदपुर 06 जनवरी 2013
28 महिपाल लोमरोर 300* 360 25 13 83.33 राजस्थान बनाम उत्तराखंड देहरादून 13 नवंबर 2024
29 दीपक हुड्डा 293* 354 25 6 82.76 बड़ौदा बनाम पंजाब दिल्ली 27 अक्टूबर 2016
30 यश दुबे 289 591 35 2 48.90 मध्य प्रदेश बनाम केरल सौराष्ट्र 03 मार्च 2022

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version