Sunday, February 8

Google News Sports Digest Hindi

Champions Trophy: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy) में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे। इसके अलावा इस टूर्नामेंट (Champions Trophy) में भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड रहने वाला हैं।

Jasprit Bumrah - Most Wickets For India in T20Is
image source via getty images

इस बीच अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया हैं। इस बार टीम की कप्तानी भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है। जबकि इस बार उपकप्तानी के लिए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को चुना गया हैं।

Jasprit Bumrah | Bowlers who dismissed Virat Kohli the most in IPL
image source via getty images

इस बीच लंबे समय बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी हो रही हैं। इसके अलावा इस आगामी मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy) में भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने साथी स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ कर अपने नाम कर सकते हैं।

Champions Trophy जडेजा के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे बुमराह :-

अभी तक इस चैंपियंस ट्रॉफी में खेलते हुए भारत के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है। जिसको अभी तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं तोड़ सका हैं। साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) सीजन में खेलते हुए जडेजा ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

Top 10 Indian Players Who Have Played Most T20 Matches
image source via getty images

लेकिन इस बार उनका यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के निशाने पर रहने वाला हैं। क्यूंकि इस चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के एक मैच में स्टार रवींद्र जडेजा ही 5 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2013 में खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ के खिलाफ मैच में 36 रन देकर 5 विकेट लेने का कारनामा किया था।

Ravindra Jadeja Retires From T20I/Courtesy Getty Images
image source via getty images

इसके बाद साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का टूर्नामेंट खेला गया था। लेकिन तब कोई भारतीय गेंदबाज ने इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया था। वहीं इस बार के मेगा टूर्नामेंट में भारतीय स्टार बुमराह के निशाने पर जडेजा का यही रिकॉर्ड रहने वाला है। लेकिन रविंद्र जडेजा भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy) के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं। तभी तो वह भी अपने इस रिकॉर्ड को एक बार फिर से तोडना चाहेंगे। लेकिन अभी बुमराह जिस फॉर्म में है वो इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय :-

5/36 – रवींद्र जडेजा बनाम वेस्टइंडीज (2013)

4/38 – सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया (1998)

4/45 – जहीर खान बनाम जिम्बाब्वे (2002)

4/55 – आशीष नेहरा बनाम पाकिस्तान (2009)

3/18 – मुनाफ पटेल बनाम इंग्लैंड (2006)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा.

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version