Wednesday, June 10

Google News Sports Digest Hindi

history of Test cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मुल्तान में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 556 रन बना दिए। वहीं अब इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 823 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है।

england cricket team
image source vis getty images

इसी के साथ अपने इस पहाड़ जैसे स्कोर के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी को घोषित के दिया है। इसी के साथ अब यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास (history of Test cricket) में इंग्लैंड का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया। आइए इस बीच टेस्ट क्रिकेट के इतिहास (history of Test cricket) में सबसे बड़े टीम स्कोर पर एक नजर डालते हैं।

history of Test cricket श्रीलंका (952/6 बनाम भारत, 1997) :-

srilanka cricket team
image source vis getty images

अभी तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास (history of Test cricket) में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका क्रिकेट टीम के नाम दर्ज है। श्रीलंका ने साल 1997 में कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत के 537/8 रन के जवाब में उन्होंने अपनी पारी 952/6 के स्कोर पर घोषित की थी। उस समय श्रीलंका की तरफ से इस मुकाबले में सनथ जयसूर्या ने तिहरा शतक (340) लगाया था। इसके अलावा रोशन महानामा ने दोहरा शतक (225) लगाया था। उस समय यह मुकाबला ड्रा रहा था।

history of Test cricket इंग्लैंड (903/7 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1938) :-

england cricket team
image source vis getty images

साल 1938 में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में अपनी पहली पारी 903/7 के स्कोर पर घोषित की थी। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ओवल में खेला गया था। इस मुकाबले में लियोनार्ड हटन ने 364 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने उस समय कुल 847 गेंदों का सामना किया था। जबकि इंग्लैंड की टीम के इस बड़े स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 201 और 123 रन पर सिमट गई थी। उस समय इंग्लैंड की टीम इन मुकाबले को पारी और 579 रन से जीत गई थी।

history of Test cricket इंग्लैंड (849 बनाम वेस्टइंडीज, 1930) :-

england cricket team
image source vis getty images

साल 1930 में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 849 रन बनाए थे। उस समय इंग्लैंड की टीम की तरफ से एंडी सैंडहम ने किंग्स्टन के मैदान पर 325 रनों की पारी खेली थी। उस समय वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उनके अलावा इस मुकाबले में लेस एम्स ने 149 रन बनाए थे। यह मुकाबला उस समय ड्रा रहा था।

history of Test cricket इंग्लैंड (823/7 बनाम पाकिस्तान, 2024) :-

Harry Brook and joe root
image source vis getty images

इस समय मुल्तान में इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक (317) लगाया है। उनके अलावा जो रूट ने दोहरा शतक (262) लगाया है। तभी तो इन दोनों ही बल्लेबाजों की परियों के दम पर इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 823 रन बनाकर घोषित कर दी है। इस मुकाबले में उन्होंने 267 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की टीम ने अपनी पारी में 150 ओवर बल्लेबाजी की थी। वहीं इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version