Saturday, March 7

टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच इस समय वनडे सीरीज़ खेली जा रही है। इस सीरीज़ के बाद टी20 और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

इस टीम में तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है। हालाँकि अब उन्हें इससे भी बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। वे अब टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि उन्हें किस टीम की कमान संभालने को मिली है।

रणजी ट्रॉफी के अंतिम दो मुकाबलों के लिए सिराज को बनाया गया कप्तान

Hyderabad Announced Mohammed Siraj As Captain For Ranji Trophy 2025-26
Hyderabad Announced Mohammed Siraj As Captain For Ranji Trophy 2025-26

आपको बता दें कि भारत में इस समय घरेलू क्रिकेट खेला जा रहा है। विजय हज़ारे ट्रॉफी खत्म होने वाली है और उसके बाद सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित ट्रॉफी रणजी ट्रॉफी खेली जाएगी। रणजी ट्रॉफी का आधे से ज़्यादा सीज़न खेला जा चुका है और कुछ ही मुकाबले बचे हुए हैं। इन मुकाबलों की शुरुआत 22 जनवरी से होनी है।

हैदराबाद की टीम ने तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाया है। रणजी के अंतिम दो राउंड के लिए ही उन्हें कप्तानी सौंपी गई है। इस सीज़न की शुरुआत में राहुल सिंह को कप्तान बनाया गया था, लेकिन उनके नेतृत्व में टीम को नतीजे नहीं मिल रहे थे, जिसके चलते उनसे यह ज़िम्मेदारी वापस लेकर सिराज को दे दी गई है।

हैदराबाद ने राहुल सिंह से छीनी कप्तानी

सिराज को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई है, इसलिए वे घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए दिखेंगे। 31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ ने इससे पहले कभी कप्तानी नहीं संभाली है। यह पहला मौका है जब वे किसी भी लेवल पर कप्तानी करते हुए दिखेंगे। मोहम्मद सिराज को कप्तान बनाने से पहले हैदराबाद क्रिकेट बोर्ड ने उनसे बात भी की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।

सिराज ने इस रोल के लिए अपनी सहमति जताई है, जिसके बाद ही उन्हें कप्तान बनाया गया है। राहुल सिंह की कप्तानी में हैदराबाद की टीम ने 5 मैच खेले थे, जिसमें सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिल सकी थी, जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और बचे हुए मैच ड्रॉ रहे थे। इसलिए बोर्ड लीडरशिप में बदलाव चाहता है।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के आखिरी दो ग्रुप मैचों के लिए हैदराबाद का स्क्वाड

मोहम्मद सिराज (कप्तान), राहुल सिंह (उपकप्तान), सीवी मिलिंद, तनाय त्यागराजन, रोहित रायडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षन रेड्डी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रज्ञाय रेड्डी (विकेटकीपर), बी पुन्नैया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version