इस बार महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर को होने वाला है। इसका खिताबी फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। यह भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। वीमेंस वनडे विश्व कप 2025 में मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का जलवा भी दिखेगा। उन्होंने इस इवेंट के लिए अपनी आवाज में आधिकारिक सॉन्ग ‘ब्रिंग इट होम’ गाया है।
वीमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 कब से शुरू होगा?
महिला वनडे विश्व कप 2025 श्रीलंका और भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के अधिकांश मैच भारत में होंगे, जबकि सिर्फ पाकिस्तान की टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी।
श्रेया घोषाल की आवाज में लॉन्च हुआ विश्व कप 2025 का आधिकारिक गीत
भारत की जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज में महिला विश्व वनडे कप 2025 का आधिकारिक सॉन्ग “Bring it Home” गाया है। गाना फूल एनर्जी और जज़्बे से भरपूर है। इसमें “Tarikita Tarikita Tarikita Dhom” और “Dhak Dhak, We bring it home” जैसी लाइनों से महिलाओं की ताकत, सपनों और हौसले को बढ़ाने का काम किया गया है। इस गाने की एक लाइन “Patthar Pighlana hai, Ek Naya Itihas Banana Hai” संघर्ष और जीत की भावना को दर्शाती है।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सॉन्ग कहाँ सुने ?
Bring it Home सॉन्ग स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है
श्रेया घोषाल ने ऑफिसियल सॉन्ग लांच पर जताई खुशी
श्रेया घोषाल ने कहा, “आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है। आधिकारिक कार्यक्रम गीत के माध्यम से महिला क्रिकेट की भावना, शक्ति और एकता का जश्न मनाया जाता है।”
“मैं अपनी आवाज़ देने और ऐसे पल का हिस्सा बनने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ जो लोगों को खेल के प्रति प्रेम के माध्यम से एक साथ लाता है। मुझे उम्मीद है कि यह प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और इस रोमांचक टूर्नामेंट का जश्न मनाते हुए स्थायी यादें बनाएगा।”







