Wednesday, March 11

Arulnandha Babu Velusamy Replaced Pawan Sehrawat in Tamil Thalaivas For PKL 2025: प्रो कबड्डी लीग 2025 में तमिल थलाइवाज के फैंस के लिए बड़ा अपडेट आया है। टीम ने जयपुर में खेले जाने वाले अपने छठे मैच से पहले स्टार रेडर और पूर्व कप्तान पवन सहरावत के रिप्लेसमेंट के रूप में युवा रेडर अरुलनंदा बाबू वेलुसामी को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है।

बता दें कि, तमिल थलाइवाज ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया था कि पवन सहरावत को टीम की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर घर भेजा गया है। बयान में कहा गया था कि यह फैसला गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है और पवन अब इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: PKL 12: पवन सहरावत हुए तमिल थलाइवाज से बाहर, क्या खत्म हो गया सीजन का सफर?

PKL 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड थे अरुलनंदा बाबू वेलुसामी

अरुलनंदा PKL 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन पिछले सीजन 2024 में वे बेंगलुरु बुल्स का हिस्सा थे। उन्होंने उस सीजन में 17 मैचों में 25 पॉइंट्स हासिल किए थे, जहां उनका रेड स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत और टैकल स्ट्राइक रेट 53 प्रतिशत रहा। इसके अलावा, 2023/24 सीजन में उन्होंने बुल्स के लिए 3 मैचों में 6 प्वॉइंट्स जोड़े थे।

अरुलनंदा बाबू के PKL करियर के आँकड़े

अरुलनंदा बाबू अब तक प्रो कबड्डी लीग में कुल 20 मैच खेल चुके हैं और 31 अंक हासिल कर चुके हैं। उनके रेडिंग आंकड़े काफी सीमित हैं, जहां उन्होंने सिर्फ 1 रेड की है जो 100 प्रतिशत सफल रही। उनका औसत रेड प्वॉइंट प्रति मैच 0.05 है। डिफेंस में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने कुल 58 टैकल किए हैं, जिनमें से 40 प्रतिशत सफल रहे। इस दौरान उन्होंने 30 टैकल प्वॉइंट्स जुटाए, 7 सुपर टैकल और 3 हाई 5 पूरे किए। औसतन वे हर मैच में 1.15 सफल टैकल करते हैं।

पवन सहरावत ने किया था अपनी ही टीम को चैलेंज

टीम से बाहर किए जाने के बाद पवन ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि अगर वह एक प्रतिशत भी अनुशासनहीन साबित होते हैं, तो वे हमेशा के लिए कबड्डी खेलना छोड़ देंगे। पवन ने सीजन 9 की यादें साझा करते हुए बताया कि गंभीर घुटने की चोट के बाद जब वे वापसी की कोशिश कर रहे थे, तब तमिल थलाइवाज के मालिक, कोच संजीव बलियान और साथी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल ने उनका पूरा साथ दिया था।

पवन ने यह भी कहा कि उन्होंने टीम के साथ मिलकर कई योजनाएं बनाई थीं, लेकिन मैनेजमेंट के एक सदस्य की वजह से यह सब बिगड़ गया। उनका कहना था कि भारतीय टीम का हिस्सा होने के नाते वे अनुशासन का महत्व अच्छे से समझते हैं और खुद पर लगे आरोपों को गलत मानते हैं।

यह भी पढ़ें: “अगर 1% भी अनुशासनहीन साबित हुआ तो कबड्डी छोड़ दूंगा” – पवन सहरावत ने किया अपनी ही टीम तमिल थलाइवाज को चैलेंज

पवन सहरावत का PKL 12 में प्रदर्शन

PKL 12 में पवन सहरावत का प्रदर्शन औसत रहा है। उन्होंने तीन मैचों में कुल 22 रेड प्वॉइंट्स जुटाए, यानी औसतन 7.33 प्वॉइंट्स प्रति मैच ही अपने खाते में जोड़ पाए। पवन ने कुल 48 रेड्स किए, जिनमें से लगभग आधी ही सफल रहीं। इस दौरान उन्होंने एक सुपर रेड तो की लेकिन कोई सुपर 10 नहीं बना सके। डिफेंस में भी उन्होंने तीन टैकल किए, लेकिन कोई अंक नहीं मिला।

तमिल थलाइवाज के लिए बड़ी चुनौती

पवन सहरावत जैसे स्टार रेडर का टीम से बाहर होना तमिल थलाइवाज के लिए एक बड़ा झटका है। पवन को टीम के प्रमुख पॉइंट स्कोरर के रूप में देखा जा रहा था। ऐसे में अब टीम को अरुलनंदा बाबू पर भरोसा जताना होगा और उम्मीद रहेगी कि वे डिफेंस और ऑल-राउंडर के रूप में टीम को संतुलन दे सकें। आने वाले मैचों में तमिल थलाइवाज को अपने प्लेऑफ की राह आसान बनाने के लिए बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version